भाेपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत रत्न और कर्नाटक संगीत की पर्याय, एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी को उनकी जयंती पर मंगलवार काे नमन किया है। डॉ. यादव ने सुब्बुलक्ष्मी के भारतीय शास्त्रीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने और दुनिया भर में इसे स्थापित करने में उनके योगदान को सराहा।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर अपने संदेश में कहा भारतीय शास्त्रीय संगीत की अमर साधिका, 'भारत रत्न' एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी जी की जयंती पर कोटिशः नमन करता हूँ। मां सरस्वती की कृपा से अनुप्राणित उनका स्वर केवल संगीत नहीं, बल्कि साधना और भक्ति का अद्वितीय संगम था। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारतीय संगीत को गौरवान्वित करने वाली सुब्बुलक्ष्मी जी का मधुर स्वर युगों-युगों तक भारतीय संस्कृति की शाश्वत गूंज के रूप में हमें प्रेरित करता रहेगा।
You may also like
आज करोड़ों में है कमाई` लेकिन एक वक्त था जब इस एक्टर ने 300 रुपये की पहली सैलरी से खरीदा था घी
गलती से च्युइंगम निगल ली` तो क्या होगा? फट पड़ेगा पेट या बाहर निकलेगी सलामत? जानिए सच्चाई जो सबको चौंका देगी!
सांप को घर से बाहर निकालने के आसान उपाय
PPF से सिर्फ सेविंग नहीं` अब बनाएं करोड़ों की संपत्ति… जानिए वो फार्मूला जो बदल देगा आपकी फाइनेंशियल लाइफ
जब पत्नी में दिखने लगे` ऐसे लक्षण तो पति की बर्बादी तय है जानिये क्या है