मुंबई। महाराष्ट्र के पुणे जिले के कामशेत इलाके में पुराने मुंबई-पुणे हाइवे पर मंगलवार को सुबह एक तेज रफ्तार कंटेनर से कुचलकर एक महिला की मौत हो गई। इस घटना में दस लोग घायल हो गए हैं, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना की छानबीन कामशेत पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है। इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस निरीक्षक शंकर पाटिल ने बताया कि को नवी मुंबई स्थित उरण तहसील के बसवी गाँव से श्रद्धालू पंढरपुर पैदल जा रहे थे। यह सभी लोग सोमवार रात को कामशेत के भैरवनाथ मंदिर में रुके थे। मंदिर से पैदल चलते हुए सभी श्रद्धालू आज सुबह पुराने मुंबई -पुणे हाईवे पर जा रहे थे। अचानक पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने इन श्रद्धालुओं को कुचल दिया और फरार हो गया। इस घटना में एक महिला श्रद्धालू कामंजुला तांदेल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी महावीर अस्पताल में भर्ती करवाया है। घायलों में चार श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना में फरार कंटेनर चालक की तलाश जारी है।
You may also like

एमजीयूजी के रासेयो स्वयंसेवकों ने लगाया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

एनआईए ने तेलंगाना में 21 माओवादी कार्यकर्ताओं के खिलाफ दायर किया आरोप पत्र

बिहार में बन रही एनडीए की सरकार, एग्जिट पोल होंगे सही: मनोज कुमार सिंह

नन्हे क्रिकेटर सुफियान का वीडियो: पिता की मेहनत से मिली हिम्मत

कांग्रेस ने उत्तराखंड में 27 नए जिला अध्यक्ष नियुक्त किए




