भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव आज बुधवार काे बिहार जाऐंगे। वे यहां विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार करेंगे। मुख्यमंत्री डाॅ यादव कटोरिया, नाथनगर और आलमनगर विधानसभा क्षेत्राें में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे और बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाएंगे।
तय कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार सुबह 8 बजे भोपाल के अटल पथ जाएंगे। यहां रन फॉर साइबर अवेयरनेस साइबर अपराध/सुरक्षा कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 08:50 बजे भोपाल से पटना (बिहार) के लिए रवाना होंगे। 11.30 बजे बांका जिले के हाई स्कूल मैदान कटोरिया में जनसभा, दोपहर 12:50 बजे भागलपुर के नाथनगर विधानसभा के जगदीशपुर हाईस्कूल मैदान में जनसभा, 02.20 बजे मधेपुरा के आलमनगर के बीआरसी खेल मैदान मध्य विद्यालय पुरैनी आलमनगर में जनसभा और 03:10 बजे आलमनगर से पटना-भोपाल के लिए रवाना होंगे। इसके बाद शाम 05:50 बजे भोपाल वापस लौटेंगे। यहां मुख्यमंत्री निवास में रात 9 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे।
You may also like

Nothing Phone (3a) Lite लॉन्च, डिजाइन से जीत लेता है दिल, देखें एक्सक्लूसिव तस्वीरें और फर्स्ट लुक

महागठबंधन के चुनावी घोषणापत्र में लालू को नहीं मिली जगह : सम्राट चौधरी

CWC25: लौरा वोल्वार्ड्ट के धमाकेदार शतक से साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को दिया 320 रन का विशाल लक्ष्य

खैबर पख्तूनख्वा को बोलो पाकिस्तान का हिस्सा, नहीं तो... TTP के वार से बौखलाई मुनीर सेना, अपने ही नेताओं को धमकाया

85 वर्षीय दिलिन बाई आज शासन की योजनाओं से पा रही हैं सुख, सम्मान और आत्मनिर्भरता




