कोटा के नांथा थाना क्षेत्र में गुरुवार को कांग्रेस ने भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य पर तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। ऐसे में विधायक बालमुकुंद का रास्ता रोकने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि विधायक आचार्य महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम में शामिल होने कोटा आ रहे थे। तभी बड़गांव के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका रास्ता रोकने की कोशिश की। इसकी सूचना पुलिस को होने के चलते पहले से ही भारी पुलिस बल तैनात था। जैसे ही कांग्रेस नेता विपिन बरथुनिया और नीरज शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता रास्ता रोकने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें हटाकर शांति भंग करने के आरोप में हिरासत में ले लिया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता जमीन पर लेटकर प्रदर्शन करने लगे, जिन्हें जबरन हटाकर पुलिस वैन में बैठाया गया।
सूचना पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष रविंद्र त्यागी थाने पहुंचे। कार्यकर्ताओं और पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। इधर, डीएसपी गंगासहाय शर्मा ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रास्ता रोककर लोक शांति भंग करने का प्रयास किया था, जिसकी सूचना पहले ही मिल चुकी थी।उन्हें मौके से हटाकर गिरफ्तार कर लिया गया।
You may also like
'परमाणु खतरे भारत का संकल्प कमजोर नहीं कर पाएंगे', लातविया में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मजबूती से रखी अपनी बात
फ्रेंच ओपन: कसाटकिना ने बैडोसा का अभियान लगातार सेटों में तोड़ा
भाजपा सरकार के खिलाफ 'आप' महिला विंग का प्रदर्शन, पुलिस ने की कार्रवाई
हिसार : 20 हजार सूर्य नमस्कार करके दुनिया के समक्ष चुनौती पेश की संदीप आर्य ने
सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने पाकिस्तान के साथ संघर्ष में भारत के लड़ाकू विमान गिराए जाने के सवाल पर दिया जवाब