Next Story
Newszop

Jaipur International Airport पर उड़ानों में घंटों की देरी से बौखलाए यात्री, जानिए क्या है डिले की वजह ?

Send Push

जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानों में देरी अब यात्रियों के लिए एक आम समस्या बन गई है। सोमवार को भी करीब आधा दर्जन उड़ानें समय पर उड़ान नहीं भर सकीं, जिससे यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हुई। आपको बता दें कि अहमदाबाद से शाम 7:30 बजे आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट करीब एक घंटा देरी से लैंड हुई। एयर इंडिया एक्सप्रेस की शाम 7:20 बजे आने वाली फ्लाइट भी करीब एक घंटा देरी से आई। इसी तरह, स्पाइसजेट की रात 9:50 बजे जयपुर आने वाली फ्लाइट भी तय समय से एक घंटा देरी से आई। इसके अलावा, इंडिगो की सूरत और मुंबई से आने वाली फ्लाइट भी आधे-आधे घंटे की देरी से जयपुर पहुँचीं।

कई फ्लाइट भी देरी से

न केवल आने वाली फ्लाइट, बल्कि जयपुर से जाने वाली कई फ्लाइट भी समय पर नहीं जा सकीं। इंडिगो की शाम 6:55 बजे अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट और एयर इंडिया की रात 8 बजे हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट एक-एक घंटे की देरी से आई। वहीं, शाम 5:30 बजे बेंगलुरु और शाम 6 बजे कोलकाता जाने वाली उड़ानें लगभग आधे-आधे घंटे की देरी से रवाना हुईं।

यात्रियों को हुई परेशानी

गौरतलब है कि जयपुर एयरपोर्ट पर उड़ानों में देरी का यह पहला मामला नहीं है। पिछले हफ़्ते भी खराब मौसम और तकनीकी कारणों से कई उड़ानें घंटों देरी से रवाना हुईं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों को एयरपोर्ट पर काफी देर तक इंतज़ार करना पड़ा और कुछ की कनेक्टिंग उड़ानें भी छूट गईं।

प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

लगातार हो रही इस देरी से यात्री नाराज़ हैं और एयरलाइंस पर समय प्रबंधन में लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। जानकारों का कहना है कि खराब मौसम, हवाई यातायात और तकनीकी कारणों से उड़ानें प्रभावित हो रही हैं, लेकिन अगर प्रबंधन समय रहते नहीं सुधरा तो यात्रियों की परेशानी और बढ़ सकती है।

Loving Newspoint? Download the app now