Next Story
Newszop

सरिस्का में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, अलवर में ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, 3 वनकर्मी गंभीर रूप से घायल

Send Push

अलवर के सरिस्का की तालवृक्ष रेंज में अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। देवड़ा नाका के गुड़ा गांव में वनकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिसमें 3 कर्मचारी घायल हो गए। वनकर्मियों को जान बचाकर भागना पड़ा।डीएफओ अभिमन्यु सहारण ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे टीम गुड़ा गांव पहुंची, जहां ग्रामीण वन भूमि पर अवैध रूप से मंदिर का निर्माण कर रहे थे। समझाइश के दौरान अचानक महिला-पुरुषों ने पथराव शुरू कर दिया। हमले में वनकर्मी रामवीर गुर्जर के सिर में गंभीर चोट आई, जिसे 6 टांके आए हैं। होमगार्ड अशोक शर्मा के हाथ में चोट और चालक दिलखुश योगी के कंधे पर चोट आई है।

वन भूमि पर मंदिर बनाने पर अड़े थे ग्रामीण
डीएफओ अभिमन्यु सहारण ने बताया- यह मामला कई दिनों से चल रहा था। ग्रामीण वन भूमि पर मंदिर बनाने पर अड़े थे। वन विभाग की बार-बार समझाइश के बावजूद गुरुवार को लिंटर बिछाने का काम शुरू कर दिया गया। मामला अब बानसूर थाने पहुंच गया है, जहां डीएफओ भी मौजूद हैं। घटना के समय एसीएफ अकबरपुर अंकुश, क्षेत्रीय वन अधिकारी तालवृक्ष त्रिलोक प्रजापत, चेतन कुमार आईएफएस सहित बड़ी संख्या में वन विभाग के कार्मिक मौजूद थे।

Loving Newspoint? Download the app now