राजसमंद में आज जिला कांग्रेस कमेटी ने कांकरोली स्थित पुराने बस स्टैंड परिसर में संविधान बचाओ रैली एवं जातिगत जनगणना शीघ्र करवाने की मांग की। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश ने सामाजिक-आर्थिक एवं राजनीतिक दिशा में जो प्रगति की है, वह सब कांग्रेस पार्टी की देन है।
कांग्रेस पार्टी ने ही देश में संविधान का निर्माण किया और देश को उसका पालन करवाया, ताकि अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को भी उसका लाभ मिले। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरिसिंह राठौड़, एआईसीसी सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी ऋत्विक मकवाना, जिला प्रभारी डॉ. विजेंद्र सिंह सिद्धू सहित पदाधिकारियों ने संबोधित किया। डॉ. सीपी जोशी ने कहा कि देश की आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी ने देश को चलाने के लिए लोकतंत्र की स्थापना की, जिसने संसदीय लोकतंत्र के माध्यम से नीतियां बनाकर देश को बनाने का काम किया। देश के गरीब आम आदमी की आय बढ़े, उसे रोजगार मिले, देश में बड़े उद्योग लगें, प्रति व्यक्ति आय बढ़े तथा सामाजिक-आर्थिक व राजनीतिक विकास की दिशा में देश ने जो प्रगति की है, वह सब कांग्रेस पार्टी की देन है। आज केंद्र की मोदी सरकार लगातार संविधान को कमजोर करने का काम कर रही है। समय बीत जाने के बाद भी राजस्थान में पंचायती राज व नगर पालिका के चुनाव न कराना असंवैधानिक है।
लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पिछले कई वर्षों से जातिगत जनगणना की मांग कर रहे हैं, ताकि देश में जातियों को उनकी संख्या के अनुसार अधिकार मिले। जनसभा में अध्यक्ष अशोक टाक, महासचिव गोविंद सनाढ्य, उपाध्यक्ष भगवत सिंह गुर्जर, जिला प्रवक्ता कुलदीप शर्मा, बहादुर सिंह चारण सहित बड़ी संख्या में सैडको कार्यकर्ता मौजूद थे।
You may also like
हरित उड़ान क्रांति का अगुवा बनेगा यूपी, 3,000 करोड़ से अधिक निवेश में दिखी रुचि
भाजपा नेता ने सोशल मीडिया में वीडियो अपलोड कर कहा- 15 मिनट के लिए पुलिस को रोक दें तो मुसलमानों का नरसंहार...
क्या अंकुरित आलू और प्याज खाना है सुरक्षित? जानें स्वास्थ्य पर प्रभाव
30 करोड़ जीतकर किया प्यार का इज़हार, पर जो हुआ उसके बाद... दिल दहला देगा आपको!
आरपीएससी: आरएएस 2023 और अन्य भर्तियों के साक्षात्कार व आवेदन की प्रक्रिया जारी