काशवी ने 2025 सीजन में गुजरात जायंट्स के साथ डब्ल्यूपीएल में पदार्पण किया और नौ मैच खेले। उन्होंने 11 विकेट लिए और 43 रन भी बनाए। 21 वर्षीय काशवी टूर्नामेंट में अपनी फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी रहीं। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत उन्हें 27 अप्रैल से कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ त्रिकोणीय एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय (वनडे) श्रृंखला के लिए पहली बार भारत की टीम में शामिल किया गया है। भारत 27 अप्रैल को पहले मैच में श्रीलंका की महिलाओं से भिड़ेगा।
काशवी की पांड्या से दूसरी मुलाकात रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के मैच से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में हुई। मुंबई इंडियंस के कप्तान ने काशवी को पहली बार टीम में शामिल किए जाने पर बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
पांड्या के लिए मौजूदा आईपीएल सीजन अब तक उथल-पुथल भरा रहा है, जिसमें मुंबई इंडियंस ने चार मैचों में से केवल एक में जीत दर्ज की है। टीम फिलहाल दो अंकों के साथ अंक तालिका में अंतिम स्थान पर है। मुंबई इंडियंस को इस सप्ताह की शुरुआत में वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 12 रन से हार का सामना करना पड़ा था। वे रविवार शाम को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में अपनी किस्मत बदलने की कोशिश करेंगे।
दूसरी ओर, अक्षर पटेल की अगुआई वाली दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार चार मैचों में जीत दर्ज की है। लीग में अब तक एकमात्र अजेय टीम, वे 1.278 नेट रन रेट की बदौलत गुजरात टाइटन्स से आगे आठ अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर हैं।
पांड्या के लिए मौजूदा आईपीएल सीजन अब तक उथल-पुथल भरा रहा है, जिसमें मुंबई इंडियंस ने चार मैचों में से केवल एक में जीत दर्ज की है। टीम फिलहाल दो अंकों के साथ अंक तालिका में अंतिम स्थान पर है। मुंबई इंडियंस को इस सप्ताह की शुरुआत में वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 12 रन से हार का सामना करना पड़ा था। वे रविवार शाम को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में अपनी किस्मत बदलने की कोशिश करेंगे।
Also Read: Funding To Save Test Cricket
Article Source: IANS
You may also like
Elphinstone Bridge: एलफिंस्टन ब्रिज बंद होने से पहले 'अन्य' तैयारियों में जुटी मुंबई ट्रैफिक पुलिस
अमित शाह का केजरीवाल पर हमला: 45 करोड़ का शीशमहल बनाने का आरोप
प्रॉपर्टी खरीदने के नियम: रजिस्ट्री से अधिक महत्वपूर्ण दस्तावेज
बेगूसराय में अंबेडकर की प्रतिमा पर भगवा झंडा लगाने पर बढ़ा विवाद, बीच- बचाव करने पहुंचे DSP की बात पर भड़के लोग
आईपीएल 2025: चेन्नई ने लखनऊ को 5 विकेट से हराया