उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के रकाबगंज क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक CCTV फुटेज तेजी से फैल रहा है, जिसमें चार मुस्लिम लड़के स्कूली ड्रेस में पांच हिंदू लड़कियों के साथ अश्लील हरकतें करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश उत्पन्न हो गया है। इसे लव जिहाद से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि चार मुस्लिम लड़के, जो बाइक पर सवार हैं, पांच स्कूली हिंदू लड़कियों को घेरते हैं।
एक लड़का एक लड़की का हाथ पकड़कर उसे जबरदस्ती एक अलग गली में ले जाने की कोशिश करता है। वहीं, एक अन्य मुस्लिम लड़का एक दूसरी लड़की के साथ अश्लील हरकतें करता दिखाई दे रहा है। एक और लड़का बुलेट बाइक पर बैठकर एक लड़की के हाथ पर किस कर रहा है और सड़क पर अश्लीलता करते हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग बेहद नाराज हैं और इसे लव जिहाद का मामला मान रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि मुस्लिम लड़के हिंदू लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनका धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने कहा है कि "हमें इस घटना की जानकारी मिली है और वायरल CCTV फुटेज को ध्यान में लिया गया है। आरोपियों की पहचान की जा रही है और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। यदि यह मामला लव जिहाद से संबंधित पाया गया, तो आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।"
You may also like
Delhi Metro Jobs for Retired Police Personnel: No Exam, Salary Up to ₹59,800 – Apply by May 8, 2025
यूपी बोर्ड : 10वीं में यश प्रताप सिंह 97.83 अंक पाकर बने टॉपर, 12वीं में 97.20 फीसदी के साथ महक जायसवाल अव्वल
IPL 2025: रविंद्र जडेजा इतिहास रचने से 3 विकेट दूर, ड्वेन ब्रावो को रिकॉर्ड तोड़कर बना जाएंगे चेन्नई सुपर किंग्स के नंबर 1 गेंदबाज
jokes: डॉक्टर मरीज के पीछे भाग रहा था,,,,
हमें पता था कि स्पिन के आठ ओवर हमारे लिए रन रेट को सही दिशा में ले जा सकते हैं : फ्लावर