आपको जानकर आश्चर्य होगा कि किस राज्य का मुख्यमंत्री सबसे अधिक पसंद किया गया है। इंडिया टुडे ग्रुप और C Voter द्वारा 2 से 9 फरवरी 2025 के बीच Mood of the Nation सर्वेक्षण किया गया।
नई दिल्ली। भारत में सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री का नाम जानकर आप चौंक जाएंगे। इंडिया टुडे ग्रुप और C Voter ने 2 से 9 फरवरी 2025 के बीच Mood of the Nation सर्वेक्षण किया, जिसमें 543 लोकसभा सीटों के 54,418 लोगों से बातचीत की गई। इसके अलावा, 24 हफ्तों में 70,705 लोगों की राय भी ली गई। इस सर्वे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देश के सबसे बेहतरीन मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया।
योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता
MOTN सर्वेक्षण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 35.3% वोट मिले, जिससे वे देश के सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री बने। दूसरे स्थान पर ममता बनर्जी रहीं, जिन्हें 10.6% लोगों ने बेस्ट सीएम के रूप में चुना। तीसरे स्थान पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन रहे, जिन्हें 5.2% वोट मिले। दक्षिण भारत में उनकी लोकप्रियता काफी अधिक है। चौथे स्थान पर चंद्रबाबू नायडू रहे, जिन्हें 5.1% वोट मिले।
अन्य मुख्यमंत्री की रैंकिंग
इस सर्वे में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को 4% लोगों ने पसंद किया, जिससे वे पांचवें स्थान पर रहे। अन्य मुख्यमंत्री जैसे सिद्धारमैया को 3.5%, हिमंता बिस्वा सरमा को 3.4%, नीतीश कुमार को 3.4% और मोहन यादव को 2.2% लोगों ने पसंद किया। यह सर्वेक्षण स्पष्ट करता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता के सामने कोई नहीं है। वे सभी की पहली पसंद बने हुए हैं।
You may also like
आप की उम्र 15 से 35 साल के बिच है तो ज़रूर पढ़ें ये पोस्ट, वरना भविष्य में पड़ सकता है पछताना ⤙
अब नहीं काटेंगे मच्छर! सिर्फ 3 रुपये में बनाएं घरेलू मच्छर भगाने का लिक्विड ⤙
अजय मुझसे सिर्फ तब करीब आते, जब उन्हें शारीरिक जरूरत होती। यही वजह थी कि मेरे मन में यह धारणा बन गई थी कि लड़कों को सिर्फ इसी चीज में रुचि होती है ⤙
मां ने किया बेटी का अंतिम संस्कार, 3 साल बाद जिंदा मिली बेटी, गोद में साल का बच्चा भी था ⤙
दिल्ली के छात्रों ने 120 रुपये में बनाया किफायती एयर प्यूरीफायर