मुंबई में, महाराष्ट्र के भायंदर क्षेत्र में शुक्रवार को एक सूटकेस में एक महिला की सिर कटी लाश मिलने की घटना की जांच पुलिस ने पूरी कर ली है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला की हत्या उसके पति ने की थी, जिसके बाद शव को ठिकाने लगाया गया।
पुलिस ने इस मामले में महिला के पति मिंटू सिंह और उसके देवर चुनचुन सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों भाइयों की गतिविधियों का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वे शव को बोरे में भरकर बाहर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
सुबह लगभग 8 बजे उत्तन इलाके में एक महिला की सिर कटी लाश मिली, जिसे एल्फा कंपनी के ट्रैवल सूटकेस में छिपाया गया था। महिला की पहचान उसके हाथ पर बने टैटू से की गई।
सूटकेस खोलने पर महिला का शव मिला, जिसकी उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है। शव दो हिस्सों में बंटा हुआ था और सिर गायब था।
महिला के हाथ पर त्रिशूल और ॐ का टैटू बना हुआ है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या यह बैग पानी में बहकर आया है या किसी ने इसे जानबूझकर यहां फेंका है।
पुलिस ने बताया कि महिला ने लाल रंग की टी-शर्ट और हरे रंग की लैगिंग्स पहन रखी थी। उत्तन पुलिस अब महिला के कटे हुए सिर को खोजने की कोशिश कर रही है।
You may also like
यमुनानगर में 'साइक्लोथॉन 2.0': चिलचिलाती धूप में साइकिल पर निकले लोग, नशे से दूरी बनाने का दे रहे संदेश
मध्य प्रदेश : सागर में प्रेम प्रसंग पर भड़की हिंसा, कई घरों को बनाया गया निशाना
विश्व हिन्दू परिषद ने बंगाल में हिन्दुओं पर हो रहे हिंसा के विरोध में ममता का किया पुतला दहन
नारनौल में 12 करोड़ से बनेगा बहुउद्देशीय ऑडिटोरियम
जींद : विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने फूंका ममता सरकार का पुतला