अजीब खबर: भारत में पारिवारिक रिश्तों का एक विशेष महत्व है। माता-पिता और बच्चों के बीच का संबंध एक मजबूत बंधन होता है। लेकिन हाल ही में चीन से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने बेटे की प्रेमिका से शादी कर ली, जिससे हर कोई हैरान है।
यह मामला चीन का है, जहां बैंक ऑफ चाइना के पूर्व चेयरमैन लियू लियांगहे ने सबको चौंका दिया है। उन पर अपने पद का दुरुपयोग करने, 141 करोड़ की रिश्वत लेने और 3,887 करोड़ के अवैध लोन बांटने के आरोप लगे हैं। फिलहाल उनकी सजा दो साल के लिए निलंबित कर दी गई है।
चीनी मीडिया के अनुसार, लियांगहे ने 2023 में चौथी शादी की। इस शादी को लेकर कई चर्चाएं हो रही हैं। लियांगहे का बेटा एक लड़की को पसंद करता था और उससे शादी करना चाहता था। जब वह लड़की को अपने पिता से मिलवाने ले गया, तो लियांगहे खुद उस पर मोहित हो गए। उन्होंने अपने बेटे को भड़काते हुए कहा कि वह लड़की उसके लायक नहीं है और केवल उसकी संपत्ति में रुचि रखती है।
बेटा अपनी प्रेमिका से रिश्ता नहीं तोड़ना चाहता था, लेकिन पिता के दबाव में उसने ऐसा किया। लियांगहे ने अपने बेटे की शादी उसके दोस्त की बेटी से करवा दी। इसके बाद, लियांगहे ने अपनी बहु के साथ नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दी।
लियांगहे ने अपनी बहु को महंगे उपहार भेजने शुरू कर दिए। कुछ ही समय बाद, युवती ने लियांगहे के विवाह प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया और शादी कर ली। जब बेटे को पता चला कि उसकी पूर्व प्रेमिका अब उसकी सौतेली मां है, तो वह गहरे सदमे में चला गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हालांकि, इस शादी के कुछ समय बाद ही लियांगहे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे और नवंबर 2023 में उन्हें मौत की सजा सुनाई गई।
You may also like
पूर्व हॉकी कोच जगबीर सिंह को दिल का दौरा, अपोलो अस्पताल में भर्ती
गाजियाबाद में रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार
Bihar Electricity Rate : पूरे बिहार में 1 अप्रैल से नया बिजली दर होगा लागू, सुबह-शाम और रात के लिए देना होगा अलग-अलग रेट। 〥
कोरबा में एक साथ उठीं 10 अर्थियां, अंतिम यात्रा में छाया मातम
एक रात और 70 मर्द.. मैं एक सेक्स वर्कर हूं और ये मेरी कहानी है… दिल्ली के मशहूर रेड लाइट एरिया से रूह कंपा देने वाली एक आप बीती… 〥