Next Story
Newszop

जांजगीर चांपा में युवक की आत्महत्या, कारण अज्ञात

Send Push
युवक का शव पेड़ से लटका मिला

जांजगीर चांपा। CG NEWS: जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के परिसर में एक युवक का शव पेड़ की टहनी से लटका हुआ पाया गया है। युवक की पहचान राम नारायण केवट (26 वर्ष) के रूप में हुई है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार की सुबह लगभग 9 बजे की है।



परिवार से पूछताछ के दौरान यह जानकारी मिली कि राम नारायण केवट रोजी मजदूरी करता था और उसके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। युवक की शादी तीन से चार साल पहले हुई थी, लेकिन पति-पत्नी के बीच संबंध ठीक नहीं रहने के कारण वे अलग रहने लगे थे। रविवार की शाम को वह घर से निकला और रात में वापस नहीं आया, जिसके बाद सुबह उसका शव फांसी पर लटका मिला। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।


Loving Newspoint? Download the app now