Next Story
Newszop

शख्स ने गधे के सामने रख दिया आईना. फिर जो हुआ देख खूब हंसोगे ㆁ

Send Push

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां आए दिन कुछ न कुछ अजीब और अनोखा वायरल होता रहता है। यहां जानवरों से जुड़े वीडियो भी बड़े पसंद किए जाते हैं। वैसे तो अधिकतर कुत्ते बिल्ली और बंदर के वीडियो ज्यादा चलते हैं, लेकिन कभी-कभी गधे का वीडियो भी वायरल हो जाता है। गधा एक ऐसा जीव है जिसे फ़िल्माना बहुत कम लोग पसंद करते हैं। लेकिन ये मेहनती प्राणी भी बड़े क्यूट और फनी हो सकते हैं।

बंदे ने गधे के सामने रखा आईना image

सोशल मीडिया पर इन दिनों गधे से जुदा एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गधा खुद को एक आईने के सामने देखता है। इसके बाद उसका जो रिएक्शन होता है वह देखने लायक होता है। गधा पहले तो मैदान में खाने की तलाश में कहीं घूम रहा होता है। तभी एक लड़के को शरारत सूझती है। वह आईना लेकर आता है और गधे के सामने रख देता है। इसके बाद जो होता है वह देख आप लोटपोट हो जाएंगे।

image

गधा जैसे ही खुद को आईने में देखता है तो उसमें अपनी छवि देख कंफ्यूज सा हो जाता है। पहले वह कुछ देर रुकता है। फिर बंदा आईना गधे के और करीब ले आता है। फिर गधे को अपनी छवि देख लगता है कि सामने उसी की तरह एक और गधा खड़ा है। इसके बाद वह जोर-जोर से रेंकते हुए उसे आवाज निकालने लगता है। गधा आईने के सामने कुछ ज्यादा ही एक्टिव हो जाता है। यह देख आईना पकड़े खड़ा शख्स अपनी हंसी नहीं रोक पाता है।

गधे का रिएक्शन देख लोटपोट हुए लोग image

गधे का यह मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर beautiful_new_pix नाम के हैंडल ने साझा किया है। इस वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। वहीं कमेंट में दिलचस्प बातें लिख रहे हैं। एक शख्स बोला “एक गधे को दूसरा गधा आईना दिखाते हुए।” दूसरे ने कहा “बेचारे गधे को लग रहा है कि सामने उसका साथी है। इसलिए आवाज दे रहा है।” फिर एक कमेंट आता है “ये बड़ा मजेदार था। बस शुक्र मनाओ उसे देख गधा गुस्सा नहीं हुआ वरना हमला कर तुम्हारी बैंड बजा देता।”

Loving Newspoint? Download the app now