यूपी में एक लड़की ने शादी से चंद घंटे पहले ही बड़ा कारनामा कर डाला। बेटी की इस हरकत से उसके ही परिवार वालों का सिर शर्म से झुक गया। दूल्हा दुल्हन का इंतजार ही करता रह गया। दूल्हे पक्ष को जब दुल्हन की इस हरकत का पता चला तो हंगामा हो गया। दरअसल दुल्हन अपने प्रेमी के साथ शादी के जोड़े में ही घर से फरार हो गई। खोजबीन के बाद युवती और उसके प्रेमी को पुलिस ने परिजनों की मदद से पकड़ लिया। युवती के भाई की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विवाह से पहले हुआ यह घटनाक्रम गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।
युवती की सोमवार को शादी थी। गांव में वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थी। लड़के पक्ष के लोग भी आ गए थे। शादी की रस्म शुरू होती। इससे पूर्व ही युवती गांव के ही निवासी अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। ऐन वक्त पर युवती के लापता हो जाने पर लड़की पक्ष के लोगों के होश उड़ गए। लड़की पक्ष के लोगों ने युवती की खोजबीन शुरू की। इसी बीच मामले की जानकारी लड़के पक्ष को भी हो गई। जिस पर वहां विवाद की स्थिति बन गई।
सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों की मदद से युवती को उसके प्रेमी के साथ गांव में ही एक खेत से बरामद कर लिया। इस मामले में युवती के भाई की ओर से थाना बरखेड़ा में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
You may also like
इसराइल पर ग़ज़ा में जनसंहार का आरोप, जनसंहार होता क्या है? अब तक कहां-कहां हुई हैं ऐसी घटनाएं?
मुंबई के युवाओं संग नेट्स में पसीना बहा रहे रोहित शर्मा, सरफराज को दिए टिप्स और आयुष को तोहफे में बैट
नकल रोकने में हाईटेक टेक्नोलॉजी का बड़ा रोल, बायोमैट्रिक फिंगरप्रिंट ने उजागर किया कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का फर्जीवाड़ा
पंचायत स्तर पर भ्रष्टाचार का खुलासा! VDO को 6000 रुपये रिश्वत लेते ही दबोचा गया, हर महीने मांगे थे तीन हजार
नेपाल: जेन-जी आंदोलन में जान गंवाने वालों का राष्ट्रीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार