Himachali Khabar
हरियाणा प्रदेश में मौसम एक बार फिर से बदलने वाला है। मौसम को लेकर कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कल यानि 29 मई 2025 को कई स्थानों पर बरसात होगी।
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष मदनलाल खिचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 31 मई तक परिवर्तनशील रहने की उम्मीद है। इस दौरान उत्तर पूर्वी हवाएं चलने की संभावना से बीच बीच में हल्के बादल तथा हवाएं चलने की संभावना है। परंतु 28 मई रात्रि से पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव संभावित जिससे 29 मई व 30 मई के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरजचमक के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। जिससे दिन के तापमान में गिरावट परन्तु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित।
मौसम अगले 24 घंटे के दौरान, मध्यम से भारी वर्षा कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, आंतरिक और तटीय कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और दक्षिण छत्तीसगढ़ में संभव है।
हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, उत्तर आंध्र तट, दक्षिण ओडिशा और दक्षिण-पश्चिम मध्यप्रदेश में हो सकती है।
हल्की से मध्यम वर्षा व गरज-चमक के साथ बौछारें पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, ओडिशा, उत्तर छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, पूर्वी गुजरात और लक्षद्वीप में संभव हैं। हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हो सकती हैं। हीटवेव की स्थिति पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बनी रह सकती है।
दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति: दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 26 मई को और आगे बढ़ते हुए मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, महाराष्ट्र (मुंबई सहित), कर्नाटक (बेंगलुरु सहित), शेष तमिलनाडु, तेलंगाना के कुछ हिस्सों और आंध्र प्रदेश में दस्तक दे दी है। इसके अलावा, मानसून ने बंगाल की खाड़ी के मध्य और उत्तर-पश्चिम हिस्सों, मिजोरम के शेष भागों, त्रिपुरा, मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम के कुछ हिस्सों और मेघालय के कुछ क्षेत्रों को भी कवर कर लिया है।
You may also like
Congress Vs Shashi Tharoor: सुरजेवाला ने कहा - थरूर कांग्रेस परिवार का हिस्सा, लेकिन सर्जिकल स्ट्राइक पर उनके दावे गलत
Box Office Showdown: Bhool Chuk Maaf Outshines Kesari Veer
प्रीति जिंटा की मायूसी: आरसीबी की जीत पर फैंस का रिएक्शन
गाजा संघर्ष विराम की उम्मीदें: नेतन्याहू ट्रंप प्रस्ताव पर सहमत, गेंद हमास के पाले में
आईपीएल प्लेऑफ़: आरसीबी के गेंदबाज़ों का कमाल, 9 साल बाद फ़ाइनल में पहुंची विराट की टीम