तमिलनाडु के कोयंबटूर में बुधवार को एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ दो अन्य महिला भी पकड़ी गई। तीनों पर आरोप है कि उन्होंने एक 22 साल की लड़की को पहले जहर का इंजेक्शन दिया फिर उसे खाई में फेंक दिया।
पुलिस का कहना है कि मृतक महिला अब्दुल अबीज पर निकाह करने का दबाव डाल रही थी।
जानिए पूरा मामला
22 साल का अब्दुल अबीज पेरम्बलूर के एक निजी कॉलेज में इंजीनियरिंग के चौथे वर्ष में है। उसका दो मुस्लिम लड़की से चक्कर चल रहा था। एक लड़की 22 साल की एस थाविया सुल्ताना थी, जो आईटी कंपनी में काम करती है। दूसरी 21 साल की आर मोनिशा है, जो सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नर्सिंग की स्टूडेंट है। दोनों पिछले कुछ सालों से अब्दुल के साथ रिलेशनशिप में थी।
ऑनलाइन हुआ था प्यार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतका अलबिया सलेम एक कोचिंग सेंटर में काम करती थी। वह हॉस्टल में रहती थी। अलबिया अब्दुल से ऑनलाइन मिली थी। इस दौरान अब्दुल ने उसके साथ शादी का वादा किया और कई बार संबंध बनाये। अलबिया ने अब्दुल से निकाह करने के लिए इस्लाम भी अपना लिया था। उसका नाम लोगानायागी था जो धर्म बदलने के बाद उसने अलबिया रख लिया। अब्दुल उधर सुल्ताना और मोनिशा से संबंध बनाने लगा था तो उसने अलबिया से दूर बनानी शुरू कर दी। बाद में इसे मारकर फेंक दिया।
You may also like
IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ की रेस से बाहर, MI ने 100 रनों से मैच जीत कर डाला ये कारनामा
सेना को छूट दी गई, लेकिन क्या पाकिस्तान को घर में घुसकर मारना है या नहीं? सामना के संपादकीय में सवाल
पुलिस ऑफिसर के घर में घुसकर IIT छात्रा ने सबको बंधक बना लिया! ACP पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की पर केस दर्ज
Jokes: एक पत्नी रोज ऑफिस जाते समय पति से पूछती- मोटी रूपा साथ में है की नहीं? और पति हँसते हुए उत्तर देता— हाँ, पड़ोसन रोज सुनती थी पर बीच में दीवार होने की वजह से देख नही पाती, पढ़ें आगे..
मज़ेदार जोक्स: छोटू की शादी नहीं हो रही थी तो वो अजमेर मन्नत मांगने गया और अपनी मां को 〥