बीजिंग, 22 अक्टूबर . मेकांग नदी पर 158वां चीन-लाओस-म्यांमार-थाईलैंड संयुक्त गश्ती और कानून प्रवर्तन अभियान शुरू हो गया. इस दौरान, श्रृंखलाबद्ध कानून प्रवर्तन आदान-प्रदान कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा.
अभियान शुरू होने से पहले, चार देशों के संबंधित कानून प्रवर्तन विभागों ने दक्षिण पश्चिमी चीन के युन्नान प्रांत के शीश्वांगपान्ना ताई जातीय स्वायत्त प्रिफेक्चर के चिंगहोंग शहर में एक संयुक्त कमांडरों की बैठक और एक सूचना विनिमय बैठक आयोजित की.
इस दौरान, उन्होंने मेकांग नदी बेसिन में हाल की सुरक्षा स्थिति और सीमा पार अपराध की स्थिति का संयुक्त रूप से विश्लेषण किया, संयुक्त शासन उपायों पर बातचीत की और बेसिन में एक ठोस सुरक्षा रेखा बनाने तथा जलमार्ग स्थिरता बनाए रखने पर आम सहमति बनाई.
बताया गया है कि इस अभियान में भाग लेने वाली लाओस की तीन कानून प्रवर्तन नौकाओं ने 30 सितंबर को शीश्वांगपान्ना की यात्रा की. इस दौरान, लाओस के अतिथियों ने युन्नान प्रांत के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग की जल गश्ती वाहिनी का मैत्रीपूर्ण दौरा किया. दोनों पक्षों ने कानून प्रवर्तन नौका निर्माण के मानकीकरण, व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण, कानून प्रवर्तन क्षमता सुधार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे विषयों पर मित्रवत रूप से आदान-प्रदान किया, जिससे कानून प्रवर्तन सहयोग की मैत्री और गहरी हुई और दोनों पक्षों की व्यावसायिक कानून प्रवर्तन क्षमताएं बढ़ीं.
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–
एबीएम/
You may also like
भगवान विश्वकर्मा सभी कारीगरों और श्रमिकों के प्रेरणास्रोत : तरुणप्रीत सिंह सोंद
पंजाब : मोगा पुलिस ने दो बाइक सवार युवकों को 300 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया
महिला विश्व कप: गार्डनर और एनाबेल के बीच 180 रन की साझेदारी, ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया
8वां वेतन आयोग: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सैलरी में होगी बंपर बढ़ोतरी और मिलेगा 6 लाख का एरियर?
भारत की चिप क्रांति के अहम कदम: दस परियोजनाएं, बढ़ते हुए डिजाइन नवाचार और 2 एनएम प्रौद्योगिकी के लिए राह