भारत सरकार ने 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) की शुरुआत की थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, निम्न आय वर्ग और मध्यम आय वर्ग के उन परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराना है, जिनके पास आज भी खुद का सुरक्षित मकान नहीं है।
सरकार ने अब इस योजना की समयसीमा बढ़ाकर 2029 कर दी है। इससे उन लोगों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है जो अब तक इस योजना से वंचित रह गए थे।
आखिर क्यों शुरू हुई थी PM आवास योजना?भारत में अभी भी बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जो कच्चे मकानों में या बिना सुरक्षित छत के जीवन गुजार रहे हैं। इन्हीं जरूरतमंद लोगों को पक्का घर देने के उद्देश्य से सरकार ने PMAY योजना शुरू की।
यह योजना दो हिस्सों में विभाजित है:
सरकार ने इस योजना के लिए पात्रता के कुछ मानक तय किए हैं। ये हैं प्रमुख शर्तें:
- आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- परिवार के किसी भी सदस्य के नाम देश में कोई पक्का घर नहीं होना चाहिए।
- परिवार की कुल आय निर्धारित सीमा से कम होनी चाहिए।
- परिवार में कोई सदस्य सरकारी नौकरी में न हो।
- Kisan Credit Card की लिमिट ₹50,000 से कम होनी चाहिए।
- परिवार में कोई professional tax payer न हो।
PMAY का लाभ उठाने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे, जैसे:
- पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी आदि)
- बैंक खाता विवरण
- हलफनामा — यह प्रमाणित करने के लिए कि परिवार के नाम पर कोई पक्का मकान नहीं है।
PMAY-G के तहत आवेदन के लिए आप ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। इसकी आधिकारिक वेबसाइट है:
👉
यह प्रक्रिया सरल और पारदर्शी है।
2029 तक बढ़ाई गई योजना की समयसीमासरकार ने ‘सबके लिए आवास’ मिशन की समयसीमा 2029 तक बढ़ा दी है। पहले यह योजना 2025 में समाप्त होनी थी। इस विस्तार के साथ, सरकार का लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा पात्र परिवारों को पक्का घर मिल सके। इसके तहत 2 करोड़ से ज्यादा घर बनने की योजना है, जिससे लगभग 10 करोड़ लोगों को लाभ मिल सकता है।
प्रधानमंत्री आवास योजना ने अब तक लाखों भारतीयों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। अगर आप या आपके परिवार के सदस्य इस योजना के दायरे में आते हैं, तो यह आपके लिए पक्का घर पाने का सुनहरा मौका हो सकता है।
You may also like
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई में गिरने वाली चीजें और उनका अशुभ प्रभाव
क्या अंडा शाकाहारी है या मांसाहारी? जानें वैज्ञानिक दृष्टिकोण से
ट्रेन में शराबियों से परेशान लड़की का वायरल वीडियो: मदद की गुहार
137वां चीन आयात-निर्यात मेला शुरू
खाना बनाने के लिए सबसे अच्छा तेल किस चीज का है? जानिए सबसे बेस्ट और 5 सबसे खराब कुकिंग ऑयल