दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार ने अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर आज (31 मई) मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करेंगी। मिली जानकारी के अनुसार, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खेर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ बीते 100 दिनों की उपलब्धियों को लेकर संवाद करेंगे।
इससे पहले, मुख्यमंत्री ने दिल्ली सचिवालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपनी सरकार के 100 दिनों के कामकाज से जुड़ी एक पुस्तिका जारी की। उन्होंने कहा, "यह रिपोर्ट कार्ड नहीं, बल्कि एक वर्क बुक है।" इस वर्क बुक में सबसे पहले यमुना की सफाई का उल्लेख किया गया है, जो यह दर्शाता है कि यह मुद्दा सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है।
रेखा गुप्ता का AAP पर हमला
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 1 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश करने और केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली में लागू कर 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा देने को अपनी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल बताया। उन्होंने अपनी सरकार को "काम करने वाली सरकार" बताते हुए आम आदमी पार्टी की पूर्व सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "वो नाम (प्रचार) करने वाली सरकार थी, यह काम करने वाली सरकार है। वो मेवा खाने वाली सरकार थी, यह सेवा करने वाली सरकार है।"
“विकसित भारत – विकसित दिल्ली” के विजन पर काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने जनता के हित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार “विकसित भारत – विकसित दिल्ली” के लक्ष्य को लेकर पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
इसके अलावा, उन्होंने घोषणा की कि 31 मई को आयोजित कार्यक्रम के बाद दिल्ली में वार्ड स्तर तक बीजेपी के विधायक और पार्षद सरकार के 100 दिनों के काम का विवरण आम जनता तक पहुंचाएंगे। 27 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद राजधानी दिल्ली में बनी बीजेपी सरकार की उपलब्धियों को बड़े स्तर पर प्रचारित करने के उद्देश्य से 31 मई का यह कार्यक्रम बेहद अहम माना जा रहा है, और इसे सफल बनाने के लिए दिल्ली बीजेपी पूरी तरह से जुट गई है।
You may also like
IPL 2025 : डेविड वार्नर ने भविष्यवाषी करते हुए कहा- RCB होगी विजेता कोहली नहीं ये होंगे प्लेयर ऑफ मैच...
रायपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला दलाल सहित चार युवतियां गिरफ्तार
केरल उपचुनाव : नीलांबुर सीट से पीवी अनवर होंगे तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी
टी20 मुंबई लीग 2025 के लिए लीग सलाहकार नियुक्त किए गए लालचंद राजपूत
'मैं मराठी भाषा को अभिजात दर्जा दिलाने के लिए प्रयासरत रहा हूं', भाषा विवाद में घिरे महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री प्रताप सरनाइक