लाइव हिंदी खबर :- रूस की राजधानी मास्को से बड़ी खबर सामने आई है। सीरिया के राष्ट्रपति बशर-अल-असद लाइसेंस को जहर देने की कोशिश की गई थी। घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गहन इलाज के बाद अब उनकी हालत को स्थिर बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक असद को अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान केवल उनके भाई माहेर-अल-असद और पूर्व राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ मंसूर अज्जाम को ही उनसे मिलने की अनुमति दी गई थी।
बताया जा रहा है कि अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस घटना ने सीरिया की राजनीति और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहर देने की कोशिश किसने की, क्यों की इस पर फिलहाल आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह मामला सीरिया के आंतरिक सत्ता संघर्ष और बाहरी विरोधियों से जुड़ा हुआ हो सकता है।
You may also like
चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों की मजबूत और उच्च-गुणवत्ता वाली विदेशी बिक्री पर विदेशी मीडिया की नजर
पुण्यतिथि विशेष : स्वतंत्रता संग्राम की 'नारी शक्ति' कस्तूरी बाई, जिन्होंने साहस और शब्दों के साथ लड़ी लड़ाई
सरकार उभोक्ताओं के अधिकारों का उल्लंघन करने वाले ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर करेगी सख्त कार्रवाई : प्रल्हाद जोशी
Railway Recruitment: अप्रेंटिसशिप के 2162 पदों की भर्ती के लिए ये अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
अक्षय कुमार की बेटी से किसने मांगी न्यूड फोटोः खुलासे से लोग हैरान