सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी इस सप्ताह की शुरुआत में हुए पहलगाम हमले के मद्देनजर स्थिति की समीक्षा करने के लिए शुक्रवार को कश्मीर पहुंचे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे।
अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार भी सेना प्रमुख के साथ थे।
उन्होंने कहा कि चीफ ऑफ आर्म्ड स्टाफ (सीओएएस) जम्मू कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की व्यापक समीक्षा करेंगे, जबकि सेना के शीर्ष कमांडर उन्हें मंगलवार के हमले के बाद सुरक्षा स्थिति और उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी देंगे।
सेना प्रमुख का दौरा पाकिस्तान द्वारा जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर छोटे हथियारों से गोलीबारी करने के 24 घंटे से भी कम समय बाद हुआ है।
You may also like
कश्मीर की मौजूदा समस्या राहुल गांधी के परदादा नेहरू की देन: अग्निमित्रा पॉल
UPSC NDA NA 1 Result 2025 Expected Soon: Know Selection Process, How to Check Scorecards
EPS Pension Hike: EPFO सदस्यों को जल्द मिलेगी खुशखबरी!, इतनी बढ़ जाएगी पेंशन
क्या हर डिब्बे में मान्य होता है आपका ट्रेन पास?महिला-TTE विवाद ने खोला राज!
Gold-Silver Rate Today: क्या है सोने-चांदी का भाव, बाजार में ग्राहकों की कैसी है भीड़?