अगली ख़बर
Newszop

Rajasthan 4th Grade Answer Key 2025: राजस्थान ग्रुप डी आंसर-की जारी, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड स्टेप्स

Send Push
Rajasthan 4th Grade Answer key 2025 Download: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी जो उत्तर कुंजी का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए बढ़िया अपडेट है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ( RSSB) ने ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से अपनी शिफ्टवाइज उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

अगर आपको यह समझ नहीं आ रहा है कि आपने जिस दिन एग्जाम दिया था, उसका कोड क्या है, तो आप यहां ये भी जान सकते हैं। साथ ही डायरेक्ट लिंक से अपनी 4th ग्रेड आंसर-की भी चेक कर सकते हैं।

राजस्थान ग्रुप डी आंसर-की कैसे देखें?

आप नीचे बताए स्टेप बाय स्टेप तरीके से अपनी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
  • सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • यहां Answer key Section में जाएं।
  • आपको Fourth Class Employee 2024 के सामने कोड वाइज इस तरह से Primary Answer Key (A23Z) का लिंक नजर आएगा।
  • इसके पीडीएफ पर क्लिक करते ही आपके सामने शिफ्ट के मुताबिक पूरी उत्तर कुंजी खुल जाएगी।
  • आप इसमें से अपने सही उत्तर देख सकते हैं।
आंसर-की का अपने प्रश्न पत्र से सही मिलान करने के लिए जरूरी है कि आप अपनी परीक्षा तिथि के मुताबिक सही कोड का चयन करें। क्योंकि ये सभी दिन का अलग-अलग तय किया गया है।

4th Grade Answer Key 2025 Shift Wise: कोड के साथ

आंसर-की चेक करते हुए जिन उम्मीदवारों को किसी भी प्रश्न के जवाब पर संदेह होता है तो उसपर आपत्ति भी दर्ज कर सकेंगे। RSSB बोर्ड के चेयरमैन ने बताया है कि दिवाली के बाद आपत्ति की विडो खुलने की तारीख बताई जाएगी।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें