Next Story
Newszop

अमेरिका में 24 घंटे स्टूडेंट्स-वर्कर्स को लेकर घूमनी होगी ID, ट्रंप सरकार लेकर आई नया फरमान

Send Push
US News: अमेरिका में हर विदेशी नागरिक को अपनी ID लेकर घूमना होगा, फिर वे चाहे काम करने वाले विदेशी वर्कर्स हों या अमेरिकी यूनिवर्सिटीज में पढ़ने वाले विदेशी छात्र। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि कोई वैध तरीके से आकर अमेरिका में काम कर रहा है या पढ़ाई, अब सभी को अपनी पहचान साबित करने वाले दस्तावेज साथ लेकर ही बाहर निकलना होगा। अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS), जिसे गृह मंत्रालय के तौर पर भी जाना जाता है, ने इसकी जानकारी दी है। DHS ने एक बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है, "18 साल से ज्यादा उम्र के सभी गैर-नागरिकों को अपने पहचान के डॉक्यूमेंट हमेशा अपने पास रखने होंगे। सरकार ने DHS को इस नियम को सख्ती से लागू करने का आदेश दिया है। अगर कोई नियम का पालन नहीं करता है, तो उसे कोई छूट नहीं मिलेगी।" नए नियम 11 अप्रैल से लागू हो गए हैं और इससे अमेरिका में रहने वाले आप्रवासियों पर बड़ा असर पड़ने वाला है। नए नियमों का असर भारतीय छात्रों और H-1B वीजा वर्कर्स पर भी पड़ने वाला है। नए नियमों को क्यों लाया गया?दरअसल, अमेरिका की एक अदालत ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार के उस नियम को लागू करने की इजाजत दी है, जिसके तहत लाखों आप्रवासियों को सरकार के पास अपना नाम रजिस्टर यानी दर्ज करवाना होगा। साथ ही उन्हें अपनी पहचान साबित करने वाले डॉक्यूमेंट्स साथ रखने होंगे। नए नियम इसलिए लाए गए हैं, ताकि अवैध रूप से अमेरिका में रहने वाले लोगों की पहचान की जा सके और उन्हें डिपोर्ट किया जा सके। ट्रंप सरकार बनने के बाद से ही अवैध आप्रवासियों के खिलाफ एक्शन हो रहा है। अमेरिका में कितने भारतीय अवैध रूप से रह रहें?नए नियमों को सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर होता है, जो अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे हैं। DHS के अनुसार, 2022 तक भारत से 2.20 लाख अवैध आप्रवासी अमेरिका में थे। अलग-अलग गणना विधियों के कारण, प्यू रिसर्च सेंटर का अनुमान है कि यह संख्या 7 लाख है, जबकि माइग्रेशन पॉलिसी इंस्टीट्यूट के अनुसार यह 3.75 लाख है। इन आंकड़ों से पता चलता है कि भारत से बड़ी संख्या में लोग बिना कागजात के अमेरिका में रह रहे हैं। नए नियमों से ये लोग प्रभावित होने वाले हैं।
Loving Newspoint? Download the app now