नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदलने लगा, जिसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलती दिख रही है। पूर्वानुमान के अनुसार आज दिल्ली-एनसीआर में आंशिक बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश हो सकती है। आंधी चल सकती है। आंधी के दौरान हवाओं की गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 26 डिग्री तक रह सकता है। 2 से 4 जून तक हल्की बारिश और आंधी की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक आंधी के दौरान हवाएं 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 35 से 38 और न्यूनतम 25 से 29 डिग्री तक रह सकता है। 5 और 6 जून को मौसम शुष्क रहेगा। आंशिक बादल छाए रहेंगे। उमस वाली गर्मी रहेगी। अधिकतम तापमान 37 से 39 और न्यूनतम 25 से 28 डिग्री तक रह सकता है।
आधे घंटे में 8 डिग्री गिर गया पाराबता दें कि राजधानी में मई का अंतिम दिन भी आंधी के साथ खत्म हुआ। सुबह और दोपहर के समय जहां उमस वाली गर्मी रही, वहीं दोपहर बाद तेज आंधी आई। इस आंधी की वजह से तापमान में 5 से 8 डिग्री की गिरावट महज आधे घंटे में हो गई। जून की शुरुआत भी आंधी और बारिश के साथ होगी। शनिवार सुबह तेज गर्मी रही। तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया। अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री रहा। यह सामान्य स 0.3 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.1 डिग्री कम रहा। हवा में नमी का स्तर 40 से 87 प्रतिशत तक रहा।
दिल्ली के इन इलाकों में कितना तापमान?पालम में अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री, लोदी रोड में 39.4 डिग्री, आया नगर में 39.5 डिग्री, पीतमपुरा में 39.4 डिग्री रहा। आंधी के दौरान पीतमपुरा में हवाओं की गति 43 किलोमीटर प्रति घंटे, प्रगति मैदान में 48 किलोमीटर प्रति घंटे, नारायणा में 41 किलोमीटर प्रति घंटे, नजफगढ़ में 46 किलोमीटर प्रति घंटे, लोदी रोड में 37 किलोमीटर प्रति घंटे, पालम में 56 किलोमीटर प्रति घंटे रही।
मौसम बदला तो पावर डिमांड घटीदिल्ली में मौसम बदलने के साथ ही पावर डिमांड में भी कमी आई है। शनिवार को अधितम पावर डिमांड 6391 मेगावॉट रेकॉर्ड की गई। इसके पहले पावर डिमांड करीब 8000 मेगावॉट के आसपास पहुंच गई थी। इस सीजन में सबसे अधिक पावर डिमांड 22 मई को रेकॉर्ड हुई थी। इस दिन पावर डिमांड 7717 मेगावाट रही। बिजली वितरण कंपनी के अधिकारियों के अनुसार पावर डिमांड पूरी तरह से मौसम पर निर्भर है। 22 मई के बाद दिल्ली में मौसम में बदलाव हुआ है। पिछले दिनों हुई हल्की बारिश ने पावर डिमांड को कम किया है। उमस भी उतनी अधिक नहीं है। शनिवार को दिल्ली में पावर डिमांड 6391 मेगावॉट और शुक्रवार को 6304 मेगावॉट रही।

You may also like
नोएडा प्राधिकरण में समय की पाबंदी को लेकर सीईओ सख्त, 35 अधिकारियों-कर्मचारियों का वेतन रोका गया
आगामी टूर्नामेंट महिला क्रिकेट को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे : जय शाह
Rajasthan में अपराधियों में ना पुलिस का खौफ, ना कानून का डर, होटल संचालक की दिनदहाड़े हत्या पर भड़के जूली
महिला आयोग का नोटिस मिलते ही सामाजिक बहिष्कार समाप्त
हिसार : ग्रीष्मकालीन अवकाश में प्रशिक्षण शिविरों के बदले अर्जित अवकाश दे सरकार : अध्यापक संघ