पटना: बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों पर मतदान दो चरणों में खत्म होने के बाद अब एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ रहे हैं। दूसरे और अंतिम चरण के मतदान खत्म होने के बाद मंगलवार को कई एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आए। इस एग्जिट पोल के मुताबिक, बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनती हुई दिख रही है। टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के नतीजों में एनडीए को 143 और महागठबंधन को 95 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं अन्य के खाते में 5 सीटें आने की आशंका है।
पीपुल्स पल्स की ओर से जारी एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत मिलती हुई दिख रही हैं। पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल में एनडीए को 133-159 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं। वहीं, महागठबंधन को 75-101 सीटें मिलती हुई दिख रही है। इन सबके बीच, जन सुराज को 0-5 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, अन्य दलों के खाते में 2-8 सीटें जाती हुई दिख रही हैं।
एनडीटीवी पोल ऑफ पोल्स में एनडीए के खाते में 152 सीटें मिलती हुई रही हैं। वहीं, महागठबंधन के खाते में 28 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं। इसके अलावा, जन सुराज के खाते में 2 सीटें और अन्य के खाते में 5 सीटें जा सकती हैं। दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल में भी एनडीए सरकार बनाती हुई दिख रही है। यहां एनडीए को 145-160 सीट, महागठबंधन को 73-91 सीट, जनसुराज को 0-3 सीट और अन्य के खाते में 5-7 सीट दिखाई गई है।
जेवीसी एग्जिट पोल में भी एनडीए को बहुमत मिलता दिख रहा है। यहां एनडीए को 135-150 सीट और महागठबंधन को 88-103 सीट मिलती हुई दिख रही हैं। वहीं अन्य के खाते में 3-6 सीटें जाने का अनुमान है। बिहार में किसकी सरकार बनेगी, यह 14 नवंबर को ही स्पष्ट होगा। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं। यहां सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 122 है। प्रदेश में इस समय नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है।

You may also like

पश्चिम बंगाल के स्कूल भर्ती घोटाला केस में पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी को मिली जमानत, जानिए क्या है पूरा मामला

'तड़वी सर ने सिखाया है…', सूर्य नमस्कार की जगह नमाज की मुद्रा बना रहे थे हिंदू छात्र, परिजनों को हुआ शक, खुली मुस्लिम टीचर की पोल,.

दिमाग को बनायेंˈ कंप्यूटर से भी तेज़. ब्रेन पावर बढ़ाने का आयुर्वेदिक रहस्य. हर उम्र में दिमाग को तेज रखने की संपूर्ण गाइड!

अंतिम संस्कार के बाद घर लौटा 'मृत बेटा', रोते-बिलखते घरवालों के उड़े होश, गांव में मचा हड़कंप

मामूली झगड़ा और खौफनाख अंजाम! जशपुर में महिला ने पति की हत्या कर लाश को सूटकेस में भरा, बेटी से बताया सच