Next Story
Newszop

Aaj Ka Ank Jyotish 1 September 2025 : मूलांक 1 का दिन रहेगा मेहनत भरा, मूलांक 9 को साहसिक निर्णयों से मिलेगा लाभ, जन्मतिथि से जानें आज का भविष्यफल

Send Push
Aaj Ka Ank Jyotish, 1 September 2025 : किसी भी व्यक्ति के मूलांक के आधार पर अंक ज्योतिष में उसके भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जाता है। हर अंक का अपना स्वामी ग्रह होता है। अपना मूलांक आप जन्म तारीख के अंकों के योग से जान सकते हैं, जो 1 से 9 मूलांक तक होते हैं। आज 1 सितंबर, सोमवार का दिन है। अंकज्योतिष के अनुसार, 1 अंक के स्वामी ग्रह सूर्य होते हैं। ऐसे में सभी मूलांक के लोगों पर आज सूर्य का प्रभाव देखने को मिलेगा। वहीं, आज सोमवार का दिन है जिसके स्वामी ग्रह चंद्रमा होते हैं और चंद्रमा का अंक 2 होता है। आज मूलांक 1 वालों को सोच-समझकर फैसले लेने होंगे और किसी पर भी अत्यधिक भरोसा करने से बचना होगा। वहीं, मूलांक 2 वालों का दिन मेहनत भरा रहेगा और किसी काम में रुकावट आ सकती है। आइए विस्तार से जानें 1 सितंबर का अंकज्योतिष फल, 1 मूलांक से 9 मूलांक वालों के लिए आज का पूरा दिन कैसा रहने वाला है।
मूलांक 1 image

आज का दिन मूलांक 1 वालों के लिए सामान्य से कम अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई भी निर्णय भावुकता में लेने से बचना होगा, अन्यथा परेशानी हो सकती है। साथ ही, कोई भी कार्य करते समय आपको सावधान रहना होगा और किसी भी व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। परिवार के मामले में दिन सामान्य रहेगा।


मूलांक 2 image

आज मूलांक 2 वालों का दिन मेहनत से भरा हो सकता है। आपको अपने जरूरी कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए अधिक मेहनत और प्रयास करने होंगे तभी वे समय पर पूरे होंगे। हालांकि, किसी कार्य में रुकावट आने की संभावना भी बनी हुई है, जिसके चलते आपका मन परेशान रहेगा। ऐसे में धैर्य और शांति के साथ कोई भी निर्णय लेना आपके लिए बेहतर रहेगा।


मूलांक 3 image

आज के दिन मूलांक 3 वालों के परिवार में किसी मेहमान या प्रियजन का आगमन हो सकता है। जिसके चलते आप ज्यादा समय व्यस्त रह सकते हैं। वहीं, कार्यक्षेत्र में आपको मतभेदों को भूलकर दूसरों के साथ आगे बढ़ना होगा। ऐसा करने से कई काम आसान हो सकते हैं और धीरे-धीरे स्थिति बेहतर होती जाएगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करने से तनाव कम होगा।


मूलांक 4 image

आज का दिन मूलांक 4 वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको खुद को किसी भी प्रकार के तनाव से दूर रखना होगा, अन्यथा सेहत पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में आप कुछ समय अपने लिए निकाल सकते हैं और एकांत में बैठकर शांति महसूस होगी। लव लाइफ के मामले में अधिक प्रयास करने से ही सुखद परिणाम प्राप्त होने की संभावना है।


मूलांक 5 image

आज मूलांक 5 वाले जातक अपने मित्रों के साथ मिलकर कार्यक्षेत्र में किसी प्रोजेक्ट पर बात कर सकते हैं और उसे आगे बढ़ाने की योजना भी बनाई जा सकती है। लेकिन कुछ जरूरी कार्य देरी से पूरे होने के चलते आप पर काम का प्रेशर बढ़ सकता है। ऐसे में शारीरिक थकान भी महसूस होगी। परिवार के मामले में दिन शांतिपूर्ण रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।


मूलांक 6 image

आज के दिन मूलांक 6 वालों के लिए व्यवसाय के क्षेत्र में आसपास कुछ नए मौके उभर सकते हैं। लेकिन आपको इन्हें पहचानने की जरूरत होगी क्योंकि, प्रयासों से ही लाभ मुमकिन है। कार्यक्षेत्र में किसी भी व्यक्ति के साथ बहस करने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। वहीं, वाहन चलाते समय भी आपको सावधानी बरतनी होगी। मित्रों के साथ कुछ समय बिता सकते हैं।


मूलांक 7 image

आज मूलांक 7 वालों का दिन थोड़ा तनाव से भरा रह सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद या तनाव उत्पन्न हो सकते हैं, जिसके चलते आपका मन परेशान रह सकता है। वहीं, आप लोगों से कुछ दूरी बनाकर रख सकते हैं। हालांकि, बातचीत के जरिए समाधान निकाला जा सकता है। आप मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं।


मूलांक 8 image

आज के दिन मूलांक 8 वालों के मन में कई प्रकार की भावनाएं उत्पन्न हो सकती हैं। लेकिन आपको इन्हें नियंत्रण में रखना होगा। परिवार में किसी बात को लेकर पिता से तनाव या मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। ऐसे में आपको वाणी पर संयम रखना होगा और शांति से स्थिति को सामान्य बनाएं। कार्यक्षेत्र में नए संपर्कों से लाभ न मिल पाने के कारण थोड़े परेशान रह सकते हैं।


मूलांक 9 image

आज मूलांक 9 वालों को कार्यक्षेत्र में लाभ पाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी तभी बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। वहीं, साहसिक निर्णयों से लाभ मिलेगा और कामकाज में सक्रिय रहना होगा। लेकिन कुछ मामलों में आपका मन थोड़ा भटक सकता है। वहीं, पारिवारिक मामले में दिन सामान्य रहने वाला है और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

Loving Newspoint? Download the app now