Next Story
Newszop

आज का मिथुन राशिफल, 17 सितंबर 2025 : कार्यक्षेत्र मे आज बेहतर प्रदर्शन से लाभ और सम्मान मिलेगा

Send Push
Gemini Horoscope 17 September, 2025 :

आज मिथुन राशि का करियर राशिफल :
आज का दिन मिथुन राशि के लिए सुखद और लाभदायक रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में आज बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। आप अगर साझेदारी में काम करते हैं तो आपको अपने साझेदारों से लाभ पाएंगे। आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज किसी विपरीतलिंगी सहकर्मी से सहयोग मिलेगा। फैमली बिजनस के मामले में आज आपको परिवार से सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपको आज वाहन सुख भी मिलेगा। साथ ही आज आपको पूर्व में किए निवेश का भी लाभ मिलेगा।



आज मिथुन राशि का प्रेम और पारिवारिक जीवन : आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए घर गृहस्थी के मामले में सुखद और अनुकूल रहेगा। आप आज धर्म कर्म के काम में रुचि लेंगे। आज आपको पिता और चाचा से लाभ और सहयोग मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ आपका बेहतर तालमेल बनाकर रखना होगा। जीवनसाथी के साथ आप आज शॉपिंग के लिए जा सकते है। जीवनसाथी को आज आप कोई गिफ्ट भी दे सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आज आपका प्रभाव और सम्मान प्रभाव बढेगा। बच्चों की ओर से आपको खुशी मिेलेगी।



आज मिथुन राशि की सेहत : सेहत के मामले में आज सितारे बताते हैं कि मिथुन राशि के जातकों की सेहत आज सामान्य रहेगी और जो लोग बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में आज सुधार होगा। आपके लिए यह भी सलाह है कि खानपान में संतुलन बनाकर रखें और अधिक तैलीय एवं मसालेदार भोजन से परहेज रखें।



आज मिथुन राशि के उपाय : आज के दिन मिथुन राशि के जातकों को देवी लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए और लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। साथ ही आज आपको लाल चंदन का तिलक करना चाहिए।
Loving Newspoint? Download the app now