Capricorn Horoscope Today, 8 may 2025 : मकर राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में दबाव महसूस हो सकता है, इसलिए निवेश से बचने की सलाह है। परिवार में विवाद संभव है, वाणी पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के साथ सामान्य संबंध बनाए रखें। प्रेम संबंधों में समझदारी दिखाएं। सेहत के लिए पाचन का ध्यान रखें और तरल पदार्थ लें। भगवान विष्णु को भोग लगाने से परेशानियां कम होंगी। आज मकर राशि का करियर राशिफल : मकर राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में काम का थोड़ा अधिक दबाव महसूस हो सकता है। आप कड़ी मेहनत करना जारी रखेंगे। आज आप व्यस्तता की वजह से मानसिक रूप से थका हुआ महसूस करेंगे। बेहतर होगा कि कार्य विस्तार या नए निवेश का फैसला टाल दें। या शुभचिंतकों की सलाह से ही बड़े फैसले लें। जल्दबाजी में निर्णय न लें। नौकरीपेशा जातकों का सहकर्मी से मतभेद हो सकता है। ऐसे में धैर्य बनाकर रखें।कल 8 मई का लकी राशिफल आज मकर राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल : आज किसी बात को लेकर परिवार के किसी सदस्य के साथ विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। वाणी में मधुरता रखें। जीवनसाथी के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। किसी पुरानी बात का बतंगड़ न बनाएं। वरना गलतफहमी हो सकती है। प्रेम संबंधों में दूरी महसूस हो सकती है। लव पार्टनर की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। आज मकर राशि की सेहत : मकर राशि वालों को आज पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है। भारी भोजन न करें। आराम जरूर करें। बीच-बीच में तरल पदार्थ का सेवन करें। आज मकर राशि के उपाय : आज भगवान विष्णु को चने की दाल और गुड़ का भोग लगाएं। तुलसीदल भी चढ़ाएं। इससे आपकी परेशानियां कम होंगी।
You may also like
IPL 2025 : इस सप्ताह के अंत तक शुरू हो सकता है टूर्नामेंट, अपनी टीमों को फिर से इकट्ठा करने के निर्देश जारी...
विराट कोहली के संन्यास का यह सही समय नहीं था : योगराज सिंह
अशोक पंडित ने दी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं, बताया किसके लिए है ये दिन बेहद खास
पीएम मोदी ने देश की मां, बहनों, बेटियों को समर्पित किया सेना का पराक्रम
ज़ेलेंस्की की शर्त: पुतिन से बात तभी होगी जब युद्ध रुकेगा