कैमूर: बिहार के कैमूर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विवाहित महिला अपने जीजा के साथ घर से फरार हो गई। मामला जिले के भभुआ का है। घटना के बाद पीड़ित पति ने भभुआ सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पति ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी अपने साथ करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के आभूषण और एक लाख रुपये नकद भी ले गई।
जीजा के साथ फरार हुई विवाहित महिला
मिली जानकारी के मुताबिक, भभुआ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहित महिला अपने जीजा के साथ कुछ दिन पहले फरार हो गई थी। परिजनों और रिश्तेदारों ने महिला की खोज में काफी प्रयास किए, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल रहा था। इसके बाद पति ने भभुआ थाने जाकर पत्नी के गायब होन की शिकायत दर्ज कराई।
पत्नी के बहला-फुसलाकर भगा ले गया साढ़ू: पति
पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी को उसका साढ़ू, जो मोहनियां थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी है, बहला-फुसलाकर भगा ले गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने मोबाइल नंबर को ट्रेस करने के लिए लगाया।
गुप्त सूचना से मिली सफलता
इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को महिला और उसके जीजा के ठिकाने की जानकारी मिली। इसके बाद छापेमारी कर महिला को जीजा के साथ बरामद कर लिया गया। भभुआ सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि सोमवार शाम 4 बजे महिला को बरामद कर लिया गया है। मामले की जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

You may also like
Success Story: सिर्फ 1 साल में 12 लाख से 1.15 करोड़... अमेरिका-यूरोप के बजाय अपने गांव में लिखी कामयाबी की स्क्रिप्ट
हरनौत विधानसभा चुनाव 2025ः कांग्रेस को 1977 के बाद कभी नहीं मिली जीत, दो बार नीतीश कुमार यहां से बने थे विधायक
'ओवैसी चिल्लाते रहें, उनका हाल तो RJD ही खराब कर देगा', बिहार चुनाव में हो गई गर्मा-गर्मी
GSTAT Portal Launch: वित्त मंत्री सीतारमण का मास्टरस्ट्रोक, अब केवल एक क्लिक में GST विवादों का समाधान
भाजपा मुख्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आज पौधरोपण, प्रधानमंत्री मोदी ने किया स्वच्छता का आह्वान