Google Chrome  का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को सावधान हो जाना चाहिए। सरकार ने उनके लिए एक चेतावनी जारी की है। सरकार ने सभी भारतयी गूगल क्रोम यूजर को तुरंत ब्राउजर अपडेट करने के लिए कहा है। भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (Cert-In) ने गूगल क्रोम के डेस्कटॉप वर्जन के यूजर्स के लिए यह गंभीर चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी में बताया गया है कि क्रोम ब्राउजर में सुरक्षा संबंधी कई खामियां पाई गई हैं। इन खामियों का फायदा उठाकर हैकर यूजर्स का डेटा चुरा सकते हैं। उनके मैक, विंडोज और लिनक्स सिस्टम पर कई तरह के साइबर हमले होने का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि, Cert-In ने इससे बचने का उपाय भी बताया है। पूरी डिटेल के लिए नीचे पढ़ें।   
   
गूगल क्रोम को तुरंत कर लें अपडेटCert-In ने डेस्कटॉप और लैपटॉप पर गूगल क्रोम का इस्तेमाल करने वालों लोगों को सर्तक किया है कि इसमें सुरक्षा से संबंधी कई खामियां पाई गई हैं। गूगल क्रोम का इस्तेमाल करने वालों पर साइबर अटैक का खतरी मंडरा रहा है। हालांकि, Cert-In ने इससे बचने का तरीका भी बताया है। यूजर्स इन सुरक्षा खतरों से बचने के लिए गूगल क्रोम को तुरंत अपडेट कर लें। एजेंसी ने कुछ सॉफ्टवेयर पैच या अपडेट शेयर किए हैं, जिन्हें तुरंत इंस्टॉल करने की सलाह दी गई है। इससे इन सुरक्षा खामियों को ठीक किया जा सकेगा।
     
इन वर्जन के लिए गंभीर चेतावनी यह एक बहुत गंभीर चेतावनी है। एजेंसी ने गूगल क्रोम के उन वर्जन की लिस्ट भी शेयर की है, जो इससे प्रभावित हो सकते हैं। लिनक्स 142.0.7444.59 से पहले के गूगल क्रोम वर्जन, विंडोज के 142.0.7444.59/60 से पहले के वर्जन, मैक के 142.0.7444.60 से पहले के वर्जन प्रभावित हैं। गूगल क्रोम की सुरक्षा खामियों के बारे में बात करते हुए Cert-In ने कहा है कि गूगल क्रोम में कई कमजोरियां पाई गई हैं, जिसके कारण दूर बैठे हमलावर को मनमाना कोड डालने, सुरक्षा प्रतिबंधों को बायपास करने, स्पूफिंग अटैक करने या सिस्टम पर संवेदनशील जानकारी का खुलासा कर सकते हैं।
   
ऐसे करें अपडेटइंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले ज्यादातर लोग गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते हैं। इस कारण उनके लिए इसे अपडेट करना बहुत जरूरी है। इसे अपडेट करने के लिए आपको गूगल क्रोम ओपन करना है। उसके बाद आपको थ्री डॉट पर क्लिक करना है, जो राइट साइड में मिलेगा। फिर हेल्प पर क्लिक करें। अब यहां About Google Chrome में जाएं। अब गूगल क्रोम अपने आप नए वर्जन में अपडेट होने लगेगा।

You may also like
 - भाजपा विधायक के इशारे पर हाइडल मैदान में मेला बंद, होर्डिंग तोड़ी, पुलिस का दबाव; गुंडागर्दी का आरोप
 - मोसाद-आईडीएफ हाई अलर्ट पर, इजरायल पर फिर आतंकी हमले का खतरा, ईरान ने रची बहुत बड़ी साजिश
 - महाराष्ट्र : लग्जरी कारों से चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार; 15.5 लाख का सोना जब्त
 - लेडीजˈ पैंटी में अंदर छोटा सा जेब क्यों बना होता है? 99% पुरुष नहीं जानते असली वजह﹒
 - भाजपा ने हमेशा सभी महान व्यक्तियों को सम्मान दिया : सीएम मोहन यादव