Next Story
Newszop

रिव्यू लेने के लिए धोनी के पीछे पड़ गया गेंदबाज, फिर जो हुआ उससे हर कोई हो गया हैरान

Send Push
लखनऊ: आईपीएल 2025 के एक बड़े मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अपने घर में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना कर रही है। इस मैच में एक बार फिर से सीएसके की कप्तानी एमएस धोनी संभाल रहे हैं। धोनी अपनी कप्तानी में कई बार ऐसे फैसले ले चुके हैं जब मैदानी अंपायर भी हैरान हो जाते हैं। कई बार धोनी ने रिव्यू लेकर अंपायर्स के फैसलों को गलत साबित किया है। लेकिन इस बार धोनी थोड़े से गलत साबित हो गए। रिव्यू के लिए धोनी के पीछे पड़ा गेंदबाजलखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में धोनी निकोलस पूरन के विकेट के लिए डीआरएस लेने में थोड़े हिचकिचा रहे थे। लेकिन सीएसके के गेंदबाज अंशुल कंबोज ने उन्हें किसी तरह से मना लिया। इसके बाद सीएसके को सफलता मिली। अंशुल के कहने पर धोनी ने रिव्यू लिया और पूरन आउट हो गए। धोनी को लेना पड़ा रिव्यूयह घटना सीएसके और लखनऊ के मैच के चौथे ओवर में हुई। अंशुल कंबोज ने गेंद फेंकी जो सीधे जाकर पूरन को लगी। उन्होंने जोरदार अपील की, लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया। तब कंबोज ने धोनी से DRS लेने का आग्रह किया। धोनी पहले तो थोड़े अनिच्छुक दिखे। लेकिन, गेंदबाज के जोर देने पर उन्होंने रिव्यू लेने का फैसला किया। रिप्ले में दिखा कि गेंद स्टंप पर लग रही थी। इसके बाद पूरन को 8 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा। धोनी ने रिव्यू तब लिया जब टाइमर में सिर्फ पांच सेकंड बचे थे। जैसे ही स्क्रीन पर तीन रेड लाइट दिखी, पूरी सीएसके टीम खुशी से झूम उठी और कंबोज की ओर दौड़ पड़ी। रिप्ले से हो गया साफअंशुल कंबोज की गेंद पूरन के पैड के पास पिच हुई थी। पूरन गेंद को ठीक से खेल नहीं पाए और गेंद उनके पैड से जा टकराई। रिप्ले में दिखा कि गेंद लेग स्टंप पर लग रही थी। इस वजह से सीएसके को दूसरा विकेट मिला। इससे पहले सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सीएसके ने अपनी टीम में दो बदलाव किए। डेवोन कॉनवे और रविचंद्रन अश्विन की जगह जेमी ओवरटन और शेख रशीद को टीम में शामिल किया गया।
Loving Newspoint? Download the app now