Next Story
Newszop

आज का अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 11 सितंबर 2025 : मूलांक 3 का दांपत्य जीवन रहेगा खुशहाल, मूलांक 5 का दिन उलझनों से भरा होगा, जन्मतिथि से जानें आज का भविष्यफल

Send Push
Aaj Ka Ank Jyotish, 11 September 2025 : किसी भी व्यक्ति के मूलांक के आधार पर अंक ज्योतिष में उसके भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जाता है। हर अंक का अपना स्वामी ग्रह होता है। अपना मूलांक आप जन्म तारीख के अंकों के योग से जान सकते हैं, जो 1 से 9 मूलांक तक होते हैं। आज 11 सितंबर, गुरुवार का दिन है। अंकज्योतिष के अनुसार, 2 अंक के स्वामी ग्रह चंद्रमा होते हैं। ऐसे में सभी मूलांक के लोगों पर आज चंद्रमा का प्रभाव देखने को मिलेगा। वहीं, आज गुरुवार का दिन है जिसके स्वामी ग्रह गुरु होते हैं और गुरु का अंक 3 होता है। आज मूलांक 2 वालों को अपने कार्यक्षेत्र में अचानक बदलाव देखने पड़ सकते हैं और मूलांक 3 वालों का दिन पारिवारिक मामले में खुशनुमा रहने वाला है। आइए विस्तार से जानें 11 सितंबर का अंकज्योतिष फल, 1 मूलांक से 9 मूलांक वालों के लिए आज का पूरा दिन कैसा रहने वाला है।
मूलांक 1 image

आज के दिन मूलांक 1 वालों को कार्यक्षेत्र में बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिसके चलते आप पूरे दिन व्यस्त रहेंगे और अन्य कार्यों पर बहुत कम ध्यान दे पाएंगे। लेकिन किसी व्यक्ति का साथ मिलने से आपको राहत महसूस होगी। लेकिन कुछ लड़ाई-झगड़ों के चलते मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। ऐसे में वाणी पर संयम रखें और किसी भी प्रकार के विवाद से दूरी बनाकर रखें।


मूलांक 2 image

आज मूलांक 2 वालों का दिन मिलाजुला रहने वाला है। जो लोग गेम्स से जुड़े लोगों को अपने क्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। इससे भविष्य में बेहतर परिणाम जरूर प्राप्त होंगे। वहीं, कामकाज के सिलसिले में कार्यक्षेत्र में आपको किसी साथी के चलते अचानक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में सोच-समझकर कोई भी फैसला लेना जरूरी होगा।


मूलांक 3 image

आज के दिन मूलांक 3 वालों को अपने जरूरी कार्यों को पूरा करने के लिए आसपास के लोगों से सही बातचीत करनी होगी। अन्यथा काम अधूरे रह सकते हैं। लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपको सफलता मिल सकती है। परिवार के मामले में दिन अच्छा रहेगा और जीवनसाथी के साथ भी अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिससे दोनों के रिश्ते मजबूत बने रहेंगे।


मूलांक 4 image

आज का दिन मूलांक 4 वालों के लिए आर्थिक मामलों में सामान्य से कम अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी अपेक्षा से कम लाभ प्राप्त हो सकता है, जिसके चलते मन थोड़ा परेशान रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक काम और जिम्मेदारी मिल सकती है। लेकिन अपनी समझदारी और बुद्धिमानी से आप कठिन परिस्थिति से भी निकल सकते हैं। आप किसी जरूरतमंद की मदद भी कर सकते हैं।


मूलांक 5 image

आज मूलांक 5 वालों का दिन कुछ उलझनों से भरा हुआ रह सकता है। अपने निजी जीवन में खुद को आप रिश्तों में बंधा हुआ महसूस कर सकते हैं। ऐसे में आप कुछ देर एकांत में समय बिता सकते हैं। इससे मन को शांति महसूस हो सकती है। वहीं, कारोबार के मामले में कुछ जिम्मेदारियां पूरी न होने के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है। नौकरी करने वालों का दिन सामान्य रहेगा।


मूलांक 6 image

आज के दिन मूलांक 6 वालों को कार्यक्षेत्र में छोटे-छोटे कार्यों या प्रोजेक्ट से लाभ प्राप्त हो सकता है। आर्थिक मामलों में भी मुनाफा मिलने की संभावना है। लेकिन यह लाभ अपेक्षा से कम होने के चलते आप कुछ समय के लिए परेशान रह सकते हैं। आपको किसी काम या प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए अधिक प्रयास भी करने पड़ सकते हैं। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा।


मूलांक 7 image

आज मूलांक 7 वालों का दिन सामान्य से कम अच्छा हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य के बदले व्यवहार के चलते तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। ऐसे में बातचीत के द्वारा समस्या का समाधान निकालना बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अनावश्यक मामलों और बहसों से भी दूर रहना होगा, अन्यथा आपकी बात का कोई गलत मतलब निकाल सकता है। कुछ समय जीवनसाथी के साथ बिताना बेहतर रहेगा।


मूलांक 8 image

आज के दिन मूलांक 8 वाले व्यापार में अपने मित्रों के साथ मिलकर कुछ नया प्लान बना सकते हैं। इसी के चलते आप जोश से भरपूर रहेंगे। व्यापार के मामले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अधिक प्रयास करने से भविष्य में सफलता मिल सकती है। आर्थिक मामलों में आपको धन की आवश्यकता पड़ सकती है, जिसके चलते आपको उधार लेना पड़ सकता है।


मूलांक 9 image

आज मूलांक 9 वाले ऊर्जा और जोश से भरपूर रह सकते हैं और कार्यस्थल पर आसपास के लोगों पर आपका प्रभाव दिख सकता है। व्यापार के मामले में यात्रा के योग बन रहे हैं और परिवार में किसी पूजा-पाठ या धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकता है। इसी के चलते आप थोड़े व्यस्त रहेंगे। लेकिन आर्थिक मामलों में आपको अपने खर्चों का खास ख्याल रखना होगा।

Loving Newspoint? Download the app now