US Spring Intake: अमेरिका में एडमिशन के लिए एक साल पहले से ही तैयारी करनी होती है। ज्यादातर भारतीय छात्र अमेरिका में फॉल इनटेक में एडमिशन लेना पसंद करते हैं। हालांकि, जिन छात्रों को फॉल इनटेक में एडमिशन नहीं मिल पाता है, उनके लिए स्प्रिंग इनटेक सबसे बेस्ट रहता है। स्प्रिंग इनटेक में अप्लाई करने से उन्हें एक साल का गैप नहीं लेना पड़ता है। अमेरिका में स्प्रिंग इनटेक की शुरुआत जनवरी से होती है, जो मई में जाकर खत्म हो जाती है। इसे भी पढ़ाई के लिए बेस्ट माना जाता है। स्प्रिंग इनटेक 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद हो चुकी है और अब स्प्रिंग इनटेक 2026 के लिए एडमिशन शुरू होंगे। अभी अप्रैल है और अगर आपको अमेरिका में जनवरी 2026 से पढ़ाई करनी है, तो अभी से ही आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत करनी होगी। 2025 का फॉल इनटेक सितंबर से शुरू होगा और उसके लिए आपको 2024 नवंबर से ही अप्लाई करना था। आवेदन का आखिरी महीना फरवरी 2025 था। इस वजह से अब 2025 में एडमिशन नहीं मिलेगा, इसलिए अब स्प्रिंग इनटेक बेस्ट है। स्प्रिंग इनटेक क्या है?अमेरिका में स्प्रिंग इनटेक को जनवरी इनटेक के तौर पर भी जाना जाता है। ये अमेरिका में पढ़ने का दूसरा चांस होता है। स्प्रिंग इनटेक में एडमिशन की शुरुआत फॉल इनटेक के खत्म होने के साथ हो जाती है। स्प्रिंग में एडमिशन के लिए तैयारियां जुलाई या अगस्त से होती हैं। ऐसे में अगर आपको स्प्रिंग 2026 में अमेरिकी यूनिवर्सिटीज में दाखिले के लिए अप्लाई करना है, तो फिर आपको जुलाई-अगस्त 2025 से ही तैयारी करनी होगी। पूरा प्रोसेस होने में चार से छह महीने लग जाते हैं। स्प्रिंग इनटेक में पढ़ने का फायदा क्या है?
- क्लास में कम स्टूडेंट्स होने और कम कॉम्पिटिशन होने से एडमिशन मिलने के चांस बढ़ जाते हैं।
- एप्लीकेशन के लिए ज्यादा समय मिलता है और जरूरी डॉक्यूमेंट्स जुटाने में आसानी होती है।
- फॉल इनटेक के मुकाबले स्प्रिंग इनटेक में एडमिशन का फैसला जल्दी आ जाता है।
- स्प्रिंग इनटेक में रहने के लिए बेहतर जगहें मिलती हैं और खर्चा भी कम होता है।
You may also like
अंबेडकर और अनुयायी – हिन्दुस्थान समाचार
छत्तीसगढ़ के बस्तर से लगे तेलंगाना के अनूठे मंदिर में हनुमानजी की पत्नी सूर्य पुत्री सुवर्चला के साथ की जाती है पूजा
Chanakya Niti: महिला को संतुष्ट करने के लिए पुरुषों में होनी चाहिए ये गुण.. फिर स्त्री सब कुछ देने को हो जाती है तैयार ㆁ
दूल्हे ने 600 बारातियों के साथ की शादी की तैयारी, लड़की के परिवार ने उठाया बड़ा कदम
ट्रंप का 'टैरिफ़ वॉर' भारत के लिए एक बड़ा मौक़ा है या चुनौती?