बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में शनिवार रात को बारात चढ़त के दौरान जातिसूचक गाने को लेकर बवाल हो गया। हमलावरों ने विरोध कर रहे युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जान बचाने के लिए युवक पड़ोसी महिला के घर में घुस गए। इसके बाद भी हमलावर शांत नहीं हुए और घर में घुसकर मारपीट की। सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस पहुंची, तब मामला शांत हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बदायूं जिले के सरैरा गांव के रहने वाले विद्यारत्न की बेटी की बारात शनिवार रात को नागर पुखरा गांव से आई थी। बारातियों को नाश्ता-पानी कराया गया। इसके बाद रात करीब 11 बजे बारात चढ़ रही थी। इसी दौरान डीजे पर तेज आवाज में जातिसूचक गाना बज रहा था। काफी देर तक गाना बजता रहा। पीड़ित पक्ष के अनुसार, उन्होंने आवाज कम करके गाना बजाने के लिए कहा। इससे आरोपी पक्ष के लोग गुस्से में आ गए। उन्होंने आव देखा न ताव, शिकायत करने वाले लोगों को पीटना शुरू कर दिया। भीड़ की मारपीट से बचने के लिए युवक पड़ोसी महिला के घर में घुस गए। आरोपियों ने महिला के घर में भी घुसकर युवकों को पीटा।
यही नहीं आरोपियों ने पीड़ित के घर में घुसकर महिला और अन्य लोगों के साथ मारपीट की। पूरे परिवार को आरोपियों ने पीटा। घर पर पथराव किया। पथराव के दौरान भगदड़ मच गई। वहीं, किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामला शांत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You may also like

भारत ने POK लेने की कोशिश की तो परमाणु युद्ध? पाकिस्तान जो छोटे परमाणु बम बना रहा, वो क्या होते हैं? ट्रंप के दावे से हड़कंप

Supreme Court On Digital Arrest: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी करने वालों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- अगर आदेश न दिए तो समस्या और बढ़ेगी

215 करोड़ रुपये का सोलर प्रोजेक्ट मिलते ही 1 रुपये से कम भाव वाले स्टॉक में तूफानी तेजी, अपर सर्किट लगा

Travel Tips: जाना चाहते हैं घूमने तो फिर चले जाएं इस बार इन खूबसूरत जगहों पर

तेलंगाना में बस-टिपर टक्कर में 20 लोगों ने गंवाई जान, सरकार ने दिए जांच के आदेश