पणजी: उत्तरी गोवा में आवारा कुत्तों के हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शुक्रवार को घर के बाहर खेल रही एक बच्ची पर आवारा कुत्तों के एक झुंड ने हमला करके उसे मार डाला। यह जानकारी गोवा पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह पोंडा कस्बे के दुर्गाभट्ट वार्ड में हुई। घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं लोगों ने आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए नगर निगम से गुजारिश की है। कैसे हुई अनहोनी?पुलिस के अनुसार, 18 महीने की अनाबिया शेख अपने एक रिश्तेदार के घर के बाहर खेल रही थी। तभी चार से पांच आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान वहां घर का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। शोर सुनकर जब तक लोग मौके पर पहुंचे तब तक बच्ची खून से लथपथ हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि बच्ची को पास के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नगर प्रमुख ने क्या कहा?पोंडा नगर परिषद के अध्यक्ष आनंद नाइक ने पत्रकारों से कहा कि नगर निकाय आवारा कुत्तों की समस्या को नियंत्रित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा कि हमने आवारा कुत्तों की समस्या को नियंत्रित करने के लिए एक शेल्टर होम का प्रस्ताव रखा है। यूपी के फर्रुखाबाद में ऐसी घटनाउत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में भी इसी तरह की दुखद घटना हुई। यहां आवारा कुत्तों ने एक पांच महीने के बच्चे को मार डाला। यह घटना सोमवार की शाम को हुई। बच्चा एक खाट पर सो रहा था और उसकी मां खाना बना रही थी। तभी दो कुत्तों ने बच्चे को गर्दन से पकड़ लिया और उसे खाट से खींच लिया। बच्चे की चीख सुनकर मां तुरंत दौड़ी और एक छड़ी से कुत्तों को भगा दिया। बच्चे को उसकी पीठ पर 50 से ज्यादा चोटें आई थीं। उसे तुरंत राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
You may also like
Intel CEO Lip-Bu Tan Overhauls Leadership, Appoints New AI Chief in Bid to Streamline Chipmaker's Future
नहीं देखी होगी ऐसी मौत, करोड़ों की कोठी में महिला की लाश पडे-पडे हो गई कंकाल, महीने बाद ⑅
जयपुर में IPL मैच से पहले बदली गई ट्रैफिक व्यवस्था! आज आमने-सामने होंगी दो दिग्गज टीमें, फटाफट जान ले नया रूट
Auraiya News: औरैया में मंदिर की छत गिरने से तीन भाई-बहनों की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल
टैरो राशिफल, 20 अप्रैल 2025 : दुरुधरा योग से मेष, मिथुन सहित 4 राशियों का भाग्य देगा साथ, पाएंगे डबल मुनाफा, पढ़ें कल का टैरो राशिफल