अगली ख़बर
Newszop

Weekend Ka Vaar LIVE: सलमान ने कुनिका को लताड़ा, अमल मलिक उठ खड़े हुए, मृदुल तिवारी फफककर रोए तो परवरिश पर बोले

Send Push
'बिग बॉस 19' में वीकेंड का वार एपिसोड आ गया है। इसमें सलमान खान हमेशा की तरह इस बार भी हाजिर हैं और वो लगाएंगे घरवालों की तगड़ी क्लास। इसमें कुछ नाम ऐसे हैं जिनकी जमकर भद पिटेगी। कुनिका सदानंद, अमल मलिक, अभिषेक बजाजा, अशनूर कौर और मृदुल तिवारी से सलमान सीधे सवाल करने वाले हैं। वो इन सबकी लंका लगाएंगे। जानिए आज के एपिसोड में क्या क्या हुआ!



एपिसोड शुरू होते ही सलमान खान ने जरा भी समय नहीं गंवाया और मृदुल तिवारी को समझाना शुरू कर दिया। उन्होंने उनसे कहा कि वो अब भी बाहर नहीं दिख रहे हैं। घरवालों से उन्होंने पूछा कि मृदुल की पर्सनैलिटी कैसी है और सारे जवाब देते हैं। सलमान खान उनसे कहते हैं कि वो घर के मुद्दों पर अपनी राय अब भी नहीं रख रहे हैं। मृदुल सलमान की बातों को सुनकर रोने लगते हैं। इसके साथ ही वो कहते हैं कि उनके परिवार ने उन्हें इतनी अच्छी परवरिश दी है कि वो ऐसे हैं। मृदुल बहुत ज्यादा रोने लगते हैं।







नेहल को सलमान ने सुनाया, रो पड़ीं तान्यासलमान कहते हैं कि आज घर में इतने मुद्दे हैं कि वो किसके बारे में बात करें, उन्हें समझ नहीं आ रहा। सलमान सबसे पहले नेहल को आड़े हाथ लेते हैं और कहते हैं कि इन्होंने काफी कुछ अचीव कर लिया है और इन्हें इस बात का घमंड है। वो नेहल से पूछते हैं कि उन्होंने अब तक क्या किया है वो सब बताएं। तान्या से भी वो पूछते हैं कि उन्होंने क्या अचीव किया है और वो बताने लगती हैं। जब वो नेहल को सुनाते हैं तब भी तान्या रोती हैं।







तान्या और नेहल ने किया अपना बखानसलमान खान ने नेहल और तान्या को कहा कि वे दोनों आमने-सामने खड़ी हो जाएं और एक-दूसरे को जितना बोलना है बोल डालें। दोनों अपनी बातें सामने रखती हैं। तान्या अपने स्ट्रगल भी सुनाने लगती हैं, वहीं वो बताती हैं कि उन्हें घर में बंद रखा जाता था, 6 बजे के बाद कहीं बाहर नहीं जाने दिया जाता था। वो रोने भी लगती हैं।



कुनिका को सलमान ने कहा 'गलत'फिर सलमान खान ने अभिषेक को इस बात के लिए भी सुनाया कि उन्होंने अमल के खाने के वक्त खाना खाकर, और चम्मच बजाकर उन्हें परेशान क्यों किया। इस पर अभिषेक हंस पड़ते हैं। सलमान को ये पसंद नहीं आता है। फिर वो कैप्टेंसी टास्क पर आते हैं और पूछते हैं कि क्या हुआ था। वो कुनिका से पूछते हैं कि उन्होंने क्या कहा था और बताते हैं कि उन्होंने सबको गलत बताया।





सलमान खान बताते हैं कि कुनिका ने गलत सुना था जिस पर रिएक्ट किया। अमल ने अशनूर को ऐसा कुछ नहीं कहा था जो गलत था। घरवाले भी सलमान की इस बात को समझते हैं।



न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें