अगली ख़बर
Newszop

Bigg Boss 19 Highlights: बसीर ने गौरव को गाली देकर कैमरे पर मांगी माफी, नेहल का लव एंगल दिखावा! चम्मच पर हुई भसड़

Send Push
'बिग बॉस 19' के घर में अभी भी दिवाली का ही जश्न चल रहा है। घर में अल्ताफ राजा के कॉन्सर्ट के बाद दोस्तों के बीच खूब मस्ती देखने को मिली। अभिषेक और फरहाना को लेकर गौरव खन्ना अशनूर की टांग खिंचाई करते हैं। वहीं, फरहाना ने नेहल के साथ अपनी दोस्ती तोड़ दी है। गौरव खन्ना से घरवालों का जोरदार झगड़ा भी हुआ। पढ़िए आज के हाइलाइट्स।

आज का एपिसोड अल्ताफ राजा के कॉन्सर्ट से शुरू हुआ घरवाले जमकर डांस करते और मौज-मस्ती करते नजर आए। अल्ताफ राजा ने तुम तो ठहरे परदेसी पर घर में परफॉर्म किया और उनके गाने से लेकर शायरी तक ने वाइब क्रिएट कर दिया। हर कोई उनकी धुन पर झूमने को मजबूर हो गया।



अभिषेक और फरहाना को लेकर हुई मस्तीघर में फरहाना और अभिषेक को लेकर मस्ती का माहौल चला। गौरव खन्ना ने अभिषेक और फरहाना की खिंचाई की कि वे दोनों आपस में अच्छा पेयर बनाते हैं। अशनूर को भी वे टॉन्ट करते हैं कि उन्हें जलन हो रही है। अशनूर भी बातों ही बातों में चिढ़ जाती हैं। फरहाना कहती हैं कि उन्हें दिखने के लिए लव एंगल की जरूरत नहीं है और उनके हिसाब से बसीर और नेहल दिखावा कर रहे हैं। उनका रिश्ता सच्चा नहीं है।



नेहल-बसीर का रिश्ता फेक या सच!बाद में गार्डेन एरिया में नेहल बसीर की गोद में सिर रखकर लेटी हुई होती हैं और कुनिका उन्हें देखकर मजे लेती हैं और कहती हैं कि ये पल एंजॉय करो। बसीर कहते हैं उन्हें लाइफ में चस्का चाहिए होता है नॉर्मल रिश्ता नहीं।



चम्मच धोने को लेकर गौरव से बहसगौरव खन्ना की इस हफ्ते बर्तन धुलने की ड्यूटी है और उनमें से उन्होंने कुछ चम्मच छोड़ दिए जिसे लेकर घरवाले उनपर चढ़ गए कि उन्होंने चम्मच क्यों छोड़ दिया। गौरव कहते हैं कि वो चम्मच नहीं धोएंगे। नेहल से भी उनकी लड़ाई हो जाती है। बाद में बसीर भी उनसे भिड़ने आ जाते हैं कि वो चिल्लकर क्यों बात कर रहे हैं। कुनिका भी गौरव को समझाने की कोशिश करती हैं और सबके ड्यूटी डिसाइड करने के लिए कहती हैं।



मालती की फरहाना-नेहल से गंदी लड़ाईएपिसोड के अंत में मालती और कुछ घरवालों की लड़ाई हो गई। कुनिका ने मुद्दा उठाया कि मालती ने सिंक में कुछ फेंका था जो वो मानने को तैयार नहीं थीं। फरहाना और नेहल आकर इसी बात पर मालती से लड़ती हैं और वो भी उन्हें तगड़ा जवाब देती हैं। फरहाना गौरव को समझाती हैं कि वो बहुत जल्दी गिव-अप कर देते हैं और उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें