टोक्यो: जापान को अगले महीने अपनी पहली महिला प्रधानमंत्री मिल सकती है। मजबूत छवि वालीं 60 साल की साने ताकाइची सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के नेतृत्व की दौड़ में सबसे आगे मानी जा रही हैं। वह पार्टी की नेता चुनी जाती हैं तो जापान की नई पीएम बनेंगी। ऐसा हुआ तो वह जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री होंगी। जापान की राजनीति के लिहाज से ये एक बड़ी बात है कि क्योंकि देश में महिला नेताओं की संख्या काफी कम है।
साने ताकाइची बीते साल भी एलडीपी के नेतृत्व के लिए जोर आजमाइश कर चुकी हैं। पिछले साल ताकाइची एलडीपी नेतृत्व की दौड़ के दूसरे दौर में शिगेरु इशिबा से नजदीकी मुकाबले में हार गई थीं। शिगेरू ने इस महीने की शुरुआत में पीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद नए नेता को चुनने की दौड़ शुरू हुई है। 4 अक्टूबर को एलडीपी के नेतृत्व के लिए मतदान होना है। इसमें शिंजिरो कोइजुमी और ताकाइची में मुकाबला है।
इतिहास रच पाएंगी ताकाइची!ताकाइची अगर पार्टी और संसदीय वोट जीत जाती हैं तो वह जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रच देंगी। जापान में राजनीति में लैंगिक असामानता बहुत ज्यादा है। ऐसे में एक महिला का प्रधानमंत्री बनना दुनिया में जापान के प्रति दृष्टिकोण को बदलेगा। विश्व आर्थिक मंच के जेंडर गैप सूचकांक में जापान 148 देशों में 118वें स्थान पर है। वह सेनेगल और अंगोला जैसे देशों से भी पीछे है।
राजनीतिक और आर्थिक भागीदारी के मामले में जापान की स्थिति विशेष रूप से खराब है। जापान में कभी कोई महिला प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री या केंद्रीय बैंक की गवर्नर नहीं बनी है। जापान में संसद में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बहुत सीमित है। जापान के निचले सदन में महिलाओं की संख्या केवल 15.7% है। यह वैश्विक औसत 27.1% और एशियाई क्षेत्रीय औसत 22.1% से काफी कम है।
कौन हैं तकाइचीजापान की पूर्व आर्थिक सुरक्षा मंत्री ताकाइची साने का सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) का अध्यक्ष बनने के लिए यह तीसरा प्रयास है। अपने समर्थकों के बीच आयरन लेडी कहलाने वाली तकाइची ने कहा कि जापान को दुनिया को फिर से यह बताना होगा कि हम वापस आ गए हैं। उन्होंने कूटनीति, रक्षा, अर्थव्यवस्था और सूचना के क्षेत्र में जापान की क्षमता को मजबूत करने की बात कही है।
लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता साने ताकाइची करीब तीन दशक से प्रतिनिधि सभा की सदस्य हैं। वह शिंजो आबे और फुमियो किशिदा के मंत्रिमंडल में रह चुकी हैं। वैचारिक स्तर पर ताकाइची रूढ़िवादी और कट्टर राष्ट्रवादी हैं। जापान के नारा शहर में जन्मीं ताकाइची अमेरिका में डेमोक्रेटिक अमेरिकी प्रतिनिधि पैट श्रोएडर के लिए काम कर चुकी हैं।
ताकाइची राजनीति में 1989 में टीवी असाही की एंकर रह चुकी हैं। ताकाइची ने 1990 के दशक में राजनीति में एंट्री की थी। इसके बाद उन्होंने लगातार राजनीति की सीढ़ियां चढ़ी हैं। एलडीपी में पहली बार अगस्त 2021 को ताकाइची ने नेतृत्व के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की थी। इसके बाद 2024 में वह इस पद के लिए लड़ीं।

You may also like
गुटखा खाने की वजह से बिना दुल्हन के ही लौटी बारात, जानिए क्या है पूरा मामला
बेवफाई से भड़की प्रेमिका ने` फूंक डाला प्रेमी का घर, 2 साल बाद दिया धोखा
राजस्थान: छात्रों ने पीएम मोदी की जीवनी पर आधारित बायोग्राफी 'चलो जीते' हैं का चित्रण देखा
पूनम पांडे को रामलीला में भूमिका देना रामलीला की गरिमा के अनुरूप नहीं : प्रवीण शंकर कपूर
दिल्ली: रामलीला और दशहरा के चलते ट्रैफिक डायवर्ट, कई रूट बदले