इस्लामाबाद: पाकिस्तान नौसेना के प्रमुख वाइस एडमिरल राजा रब नवाज ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान नौसेना हर समय क्षेत्रीय खतरों से निपटने के लिए तैयार और सतर्क है। कराची एक्सपो सेंटर में आयोजित पाकिस्तान इंटरनेशनल मेरीटाइम एक्सपो एंड कॉन्फ्रेंस 2025 (PIMEC-25) के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, "हम हमेशा अपने आस-पास होने वाली गतिविधियों पर नजर रखते हैं। निगरानी और तत्परता हमारी निरंतर प्रक्रिया है।"
इसके अलावा उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही पाकिस्तान नौसेना के बेड़े में नई पनडुब्बियां शामिल की जाएंगी, जो देश की समुद्री और राष्ट्रीय सुरक्षा को नई मजबूती देंगी। एडमिरल नवाज ने कहा कि पाकिस्तान नौसेना की भूमिका सिर्फ रक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह क्षेत्रीय व्यापार और समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में भी अहम योगदान देती है।
पाकिस्तान नौसेना प्रमुख की गीदड़भभकी
वाइस एडमिरल नवाज ने इस दौरान पाकिस्तान के ब्लू इकोनॉमी को विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समुद्री संसाधनों के कुशल उपयोग से देश के व्यापारिक और औद्योगिक अवसरों में भारी वृद्धि हो सकती है। आपको बता दें कि पाकिस्तान नौसेना के प्रमुख की ये गीदड़भभकी उस वक्त आई है जब सर क्रीक को लेकर दोनों देशों के बीच विवाद तेज हो गया है। अरब सागर के तटीय क्षेत्र में स्थित यह 96 किलोमीटर लंबा दलदली इलाका गुजरात के कच्छ जिले और पाकिस्तान के सिंध प्रांत के बीच स्थित है। हाल के दिनों में पाकिस्तान नौसेना और तटरक्षक बल की गतिविधियों में इजाफे के बाद भारत ने भी अपनी निगरानी और गश्त बढ़ा दी है। दोनों देशों के बीच यह विवाद मुख्य रूप से सीमा निर्धारण और समुद्री अधिकार क्षेत्र को लेकर है, जो 1947 के विभाजन के बाद से अनसुलझा बना हुआ है।
दरअसल, सर क्रीक में सीमा तय करने को लेकर दोनों देशों की राय अलग अलग है। भारत 1914 के मुंबई प्रेसीडेंसी रिकॉर्ड का हवाला देते हुए मानता है कि सीमा मध्य रेखा से गुजरती है, जबकि पाकिस्तान का दावा है कि पूरी क्रीक उसकी है और सीमा पूर्वी किनारे पर तय की जानी चाहिए। यह अंतर छोटा दिखता है, लेकिन इससे अरब सागर में दोनों देशों के एक्सक्लूसिव इकनॉमिक ज़ोन (EEZ) की सीमाओं पर बड़ा असर पड़ता है, जिसमें तेल, गैस और मत्स्य संसाधनों की संभावनाएं छिपी हैं। हाल के महीनों में पाकिस्तान द्वारा सर क्रीक के पास निगरानी चौकियों को मजबूत करने और समुद्री क्षेत्र में गश्त बढ़ाने को लेकर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है।

You may also like

India-Russia Deal Vs US: अमेरिका को बड़ा झटका...भारत ने अपने भरोसेमंद दोस्त से पहली बार कर ली ऐसी पक्की डील, चीन-पाकिस्तान भी टेंशन में

आईसीसी की बैठक में बीसीसीआई उठा सकती है एशिया कप ट्रॉफी का मुद्दा: सूत्र

सिनेजीवन: बॉर्डर-2 से वरुण धवन का लुक रिवील और सतीश शाह की याद में फिर छलका राकेश बेदी का दर्द

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Nikki Tamboli Sexy Video : निक्की तंबोली ने साड़ी में फ्लॉन्ट किया क्लीवेज, सेक्सी वीडियो ने लगा दी आग