नई दिल्ली। फिलीपींस के बाद अब भारत दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले इस्लामी देश इंडोनेशिया को भी ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल बेचने की दिशा में आगे बढ़ता दिख रहा है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से ये खबर दी है। जानकारी के मुताबिक इंडोनेशिया ने ब्रह्मोस खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी। भारत और इंडोनेशिया के बीच ब्रह्मोस सौदे की करीब सभी प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं। रूस से मंजूरी मिलते ही भारत और इंडोनेशिया के बीच ब्रह्मोस मिसाइल खरीद का सौदा होगा। ब्रह्मोस मिसाइल को भारत ने रूस के साथ मिलकर बनाया है। ब्रह्मोस बनाने वाली कंपनी में भी रूस हिस्सेदार है। इस वजह से रूस से मंजूरी लेना जरूरी है।
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो जनवरी 2025 में भारत यात्रा पर आए थे। उनकी भारत यात्रा से दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग और बढ़ा। बीते दिनों ही सीडीएस जनरल अनिल चौहान और सेना के अफसर इंडोनेशिया गए थे। इससे पहले भारत ने फिलीपींस को ब्रह्मोस मिसाइलें और उससे जुड़े रडार और लॉन्चर वगैरा सप्लाई किए थे। भारत और फिलीपींस के बीच ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम के लिए करीब 3500 करोड़ रुपए का सौदा हुआ था। ब्रह्मोस मिसाइलों का जलवा इसी साल मई में पूरी दुनिया ने ऑपरेशन सिंदूर के वक्त देखा था। भारत की ओऱ से दागी गई ब्रह्मोस मिसाइलों ने पाकिस्तान को चार दिन में ही घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था।

ब्रह्मोस मिसाइल आवाज की गति से दोगुनी रफ्तार में उड़ान भरती है। ये एक क्रूज मिसाइल है। ब्रह्मोस मिसाइलों को जमीन, हवा और समुद्र से दागा जा सकता है। ब्रह्मोस मिसाइल की रेंज करीब 450 किलोमीटर है। ये रडार को चकमा देने के लिए जमीन की सतह से बहुत कम ऊंचाई पर भी उड़ान भर लेती है। इसके साथ ही अपने लक्ष्य पर सटीक वार करने के लिए भी ब्रह्मोस मिसाइल पहचानी जाती है। भारत अब इसके कई प्रारूप भी बनाने जा रहा है। जिससे ये हल्की होने के साथ ही दुश्मन के इलाके में 800 किलोमीटर तक मार करने वाली भी बन जाएगी। दुनिया के कई देशों ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद ब्रह्मोस मिसाइल में रुचि दिखाई है।
The post India-Indonesia Brahmos Deal: फिलीपींस के बाद इंडोनेशिया करने वाला है ब्रह्मोस मिसाइल खरीद का सौदा, दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला इस्लामी देश है appeared first on News Room Post.
You may also like

एसआईआर से दहशत और मौतों पर विधानसभा में प्रस्ताव ला सकती है तृणमूल कांग्रेस

मॉयल ने अक्टूबर में 1.60 लाख टन मैंगनीज अयस्क उत्पादन का बनाया रिकॉर्ड

सफर में उल्टी आने पर परेशान? अपनाएं ये 5 आसान घरेलू उपाय, मिलेगा तुरंत आराम!

गुजराती फिल्म 'लालो: कृष्णा सदा सहायते' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम

Poonam Pandey Sexy Video : सोफे पर बैठ पूनम पांडे ने लगाई आग, सेक्सी वीडियो ने इंटरनेट पर बढ़ाया तापमान





