अगली ख़बर
Newszop

Trump On Tomahawk For Ukraine: रूस के खिलाफ यूक्रेन को खतरनाक टोमाहॉक मिसाइल देगा अमेरिका?, ट्रंप ने दिया ये संकेत; पुतिन ने रिश्ते बिगड़ने की चेतावनी दी थी

Send Push

वॉशिंगटन। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की चेतावनी के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि उनका देश यूक्रेन को टोमाहॉक क्रूज मिसाइल नहीं देगा। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात के बाद ट्रंप ने कहा कि हमारे पास बहुत सारी टोमहॉक मिसाइल हैं, लेकिन हमें खुद के लिए जरूरत है। ट्रंप ने कहा कि हम अपने देश को खाली नहीं कर सकते। इससे पहले ट्रंप ने गुरुवार को पुतिन से जब फोन पर बात की थी, तो रूस के राष्ट्रपति ने उनसे साफ कहा था कि यूक्रेन को टोमाहॉक क्रूज मिसाइल देने से रूस और अमेरिका के रिश्ते खराब होंगे। साथ ही युद्ध के मैदान में हालात भी नहीं बदलने वाले हैं। जेलेंस्की से बातचीत के बाद ट्रंप ने एक बार फिर कहा कि रूस और यूक्रेन को तुरंत युद्ध रोकना चाहिए। वरना ये और खराब मोड़ ले सकता है।

वहीं, ट्रंप से बातचीत के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने उनको नई योजना का प्रस्ताव दिया। यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्रे साइबिहा ने कहा कि अमेरिका से यूक्रेन को टोमाहॉक मिसाइल देने की चर्चा ने ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को बातचीत करने पर मजबूर कर दिया। साइबिहा ने कहा कि ताकत से ही शांति की राह बन सकती है। यूक्रेन के विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिका के आर्थिक हित को ध्यान में रखकर वोलोदिमिर जेलेंस्की नई योजना लेकर आए। जेलेंस्की ने ट्रंप से कहा है कि अमेरिका की कंपनियां यूक्रेन में प्राकृतिक गैस स्टोर करे। ताकि यूरोप के ऊर्जा बाजार में अमेरिका अपनी मौजूदगी बढ़ा सके।

अमेरिका में बनी टोमाहॉक मिसाइलों से 800 से 1600 किलोमीटर दूरी तक मार की जा सकती है। जमीन से सिर्फ 100 फिट ऊपर उड़ान की क्षमता के कारण टोमाहॉक मिसाइलों को रडार नहीं पकड़ सकते। इस वजह से इन्हें मार गिराना मुश्किल होता है। टोमाहॉक क्रूज मिसाइल सबसोनिक हैं। यानी टोमाहॉक क्रूज मिसाइल आवाज की गति से कम रफ्तार पर उड़ान भरती हैं। टोमाहॉक क्रूज मिसाइल में जेट इंजन लगा होता है। टोमाहॉक के मुकाबले भारत की ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल भले 400 किलोमीटर से कम दूरी तक मार करती हों, लेकिन ये आवाज की रफ्तार से ज्यादा तेज गति से उड़ान भरती हैं।

The post Trump On Tomahawk For Ukraine: रूस के खिलाफ यूक्रेन को खतरनाक टोमाहॉक मिसाइल देगा अमेरिका?, ट्रंप ने दिया ये संकेत; पुतिन ने रिश्ते बिगड़ने की चेतावनी दी थी appeared first on News Room Post.

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें