इंटरनेट डेस्क। दिल्ली के एक नामी आश्रम में चल रहे गंदे खेल का खुलासा जैसे जैसे हो रहा हैं लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। आश्रम की हकीकत सामने आते ही कई लोगों की टेंशन बढ़ गई हैं। दिल्ली में 17 छात्राओं के साथ यौन शोषण के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। चैतन्यानंद ने अपने संस्थान के महिला हॉस्टल में कैमरे लगवाए थे। इसके साथ ही वो छात्राओं को रात में अपने कमरे में आने के लिए मजबूर करता था और उन्हें अपनी विदेश यात्राओं पर भी साथ ले जाता था।
छात्रा ने क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि चैतन्यानंद ने उसका नाम बदलने के लिए भी मजबूर किया था। पुलिस के सामने पेश हुई 32 में से 17 छात्राओं ने चैतन्यानंद के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने, अश्ली मैसेज भेजने और उनसे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। अब इस मामले में नए खुलासे हो रहे हैं।
क्या क्या राज खुले
मीडिया रिपोटर्स की माने तो चैतन्यानंद ने गर्ल्स हॉस्टल के कमरों में गुप्त रूप से सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। इसका खुलासा चैतन्यानंद के खिलाफ हुई एफआईआर में हुआ है। एफआईआर के अनुसार, चैतन्यानंद छात्राओं को देर रात अपने कमरे में आने के लिए दबाव बनाता था और उनके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता था। एफआईआर में बताया गया है कि वो लड़कियों को लेकर विदेश यात्राओं पर भी जाता था। चैतन्यानंद के खिलाफ दर्ज एफआईआर में जिक्र है कि आरोपी एक छात्रा को उसका नाम बदलने के लिए भी मजबूर किया था। इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी चैतन्यानंद फरार चल रहा है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
pc- india today
You may also like
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, तीन दिन पहले महिला के साथ की थी लूट
एशिया कप : सुपर ओवर में भारत ने श्रीलंका को हराया, पहली ही गेंद हासिल की जीत
आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर की लिपस्टिक पर की चर्चा, ट्रोलिंग का सामना
Asia Cup 2025: रोमांचक सुपर ओवर मुकाबले में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज की
गोरखपुर में NEET छात्र की हत्या के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर