Next Story
Newszop

BJP: 61 वर्ष की उम्र में शादी के बंधन में बंधने जा रहे BJP के नेता, पार्टी की कार्यकर्ता को ही दे बैठे दिल

Send Push

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल के भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार सुर्खियों में आने का कारण भी कोई छोटा मोटा नहीं हैं, जी हां इस बार वजह उनकी राजनीतिक उपलब्धियां भी नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी है। जी हां घोष 61 साल की उम्र में आज कोलकाता में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी दुल्हनिया कोई और नहीं, बल्कि बीजेपी महिला मोर्चा की सक्रिय नेता रिंकू मजूमदार हैं, जिनकी उम्र करीब 50 साल है।

image

कौन हैं दिलीप घोष?
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दिलीप घोष पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी के एक प्रमुख नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हैं। 61 वर्षीय घोष का जन्म 1 अगस्त 1964 को पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले में हुआ था। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से लंबे समय तक जुड़े रहे और 2014 में बीजेपी में शामिल हुए। 2015 में उन्हें पश्चिम बंगाल बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया, और उनके नेतृत्व में पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में राज्य में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।

image

चर्चा का विषय बनी हैं शादी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दिलीप घोष की शादी की खबर ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल मचा दी है। बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि घोष एक बार फिर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने की दौड़ में हैं, और उनकी यह शादी उनकी निजी जिंदगी के साथ-साथ राजनीतिक छवि को भी नया आयाम दे सकती है। वहीं रिंकू मजूमदार लंबे समय से बीजेपी महिला मोर्चा से जुड़ी हुई हैं और पार्टी में उनकी सक्रियता की सराहना की जाती रही है।

PC-CNBC TV18,JAGRAN, india today

Loving Newspoint? Download the app now