Next Story
Newszop

COVID-19: भारत में तेजी से बढ़ रहे कारोना के नए केस, जाने नया वेरियंट हो रहा कितना खतरनाक

Send Push

इंटरनेट डेस्क। कोरोना वायरस ने एक बार फिर से पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। दुनिया के कई देशों में हालात खराब हैं, कई देशों में लगातार नए मरीज बढ़ रहे हैं तो मौतों के आंकड़े भी बढ़ रहे है। भारत के भी कई राज्यों में मरीज सामने आ रहे हैं, कोविड 19 पॉजिटिव लोगों की संख्या एक हजार के पार जा चुकी हैं।

वहीं राजधानी दिल्ली में फिलहाल 99 एक्टिव केस हैं। दिल्ली के साथ-साथ महाराष्ट्र और केरल समेत कई राज्यों में नए केस दर्ज किए गए हैं। इसको लेकर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद प्रतिक्रिया भी दी है, उसका कहना है कि फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है।

भारत में कोविड 19 के बढ़ने का कारण नया वेरिएंट माना जा रहा है, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक एनबी. 1.8.1 और एलएफ.7, जेएन.1 वेरिएंट की वजह से केस बढ़ रहे हैं। अमेरिका में भी नए वेरिएंट के केस पाए गए हैं. यह वेरिएंट चीन में भी पाया गया था। अब एशिया के दूसरे देशों में भी फैलना शुरू हो गया है।

pc-news18 hindi

Loving Newspoint? Download the app now