इंटरनेट डेस्क। राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का परिणाम इंतजार कर रहे छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा वर्ष 2025 के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट अगले सप्ताह किसी भी दिन जारी किए जा सकते हैं। छात्र लंबे समय से परिणाम को लेकर इंतजार कर रहे है।
अब सभी की निगाहें बोर्ड की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हुई हैं। रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपने रोल नंबर की मदद से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपनी डिजिटल मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम की आधिकारिक तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। हालांकि, शिक्षा मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के अनुसार उम्मीद जताई जा रही है कि 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 15 मई 2025 तक जारी किया जा सकता है।
PC- myeducationwire.com
You may also like
दिल्ली में धूल भरी आंधी से बढ़ी लोगों की मुश्किलें, शहर में छाई धूल की परत, खराब हुई वायु गुणवत्ता
अपराध पर सख्त नियंत्रण हेतु नई पहल, “ग्राम सुरक्षा समिति” का पुनर्गठन
प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
17 मई को आयोजित होगी PRO भर्ती परीक्षा! एडमिट कार्ड भी हुए जारी, जानिए किन जिलों में बनाए गए सेंटर
Knowledge: कैसे हुई सूर्य की उत्पत्ति, और ये इतना गर्म क्यों है? इन रहस्यों को जानकर रह जाएंगे हैरान