इंटरनेट डेस्क। आप अगर किसी को चेक दे रहे हैं तो आपके अकाउंट में पैसा होना बहुत ही जरूरी है। जी हां बैंकिंग सिस्टम में 4 अक्तूबर 2025 से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक ने 4 अक्टूबर से फास्ट चेक क्लियरेंस सिस्टम लागू करने का फैसला किया है।
इस नई व्यवस्था से चेक जमा कराने पर पैसे उसी दिन खातों में जमा हो सकेंगे, जिससे पहले की तरह 1-2 दिन इंतजार नहीं करना पड़ेगा। फिलहाल चेक क्लियरेंस में कुछ दिन का वक्त लग जाता है, लेकिन इसे बदलकर अब आरबीआई ने नई व्यवस्था लागू कर दी है। इसके तहत सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जो भी चेक जमा होंगे, उनकी इमेज और डेटा तुरंत स्कैन करके क्लियरिंग हाउस को भेजी जाएगी। उसे शाम 7 बजे तक चेक कंफर्म करना होगा, अगर बैंक समय पर जवाब नहीं देता है, तो चेक को ऑटोमैटिक क्लियर मान लिया जाएगा।
नए नियम में होंगे 2 चरण
चरण- 1- 4 अक्टूबर 2025 से 2 जनवरी 2026 तक बैंक को शाम 7 बजे तक पुष्टि का समय रहेगा
चरण- 2- 3 जनवरी 2026 से बैंक को चेक कंफर्म करने के लिए केवल 3 घंटे का समय मिलेगा, अगर सुबह 10 बजे चेक भेजा गया है, तो दोपहर 2 बजे तक इसे क्लियर करना पड़ेगा।
PC- livemint.com
You may also like
क्यों आखिर रोहित शर्मा से छीनी गई वनडे में कप्तानी? चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने खुलकर बताया
Sharad Purnima 2025: इस रात करें ये 3 चमत्कारी उपाय, मां लक्ष्मी बरसाएंगी धन!
क्या आप जानते हैं निया शर्मा का हेल्दी चुकंदर चीला बनाने का राज?
हरियाणा में कांग्रेस की सद्भाव यात्रा, बृजेंद्र सिंह ने सरकार पर साधा निशाना
फातिमा सना शेख और विजय वर्मा की रोमांटिक जोड़ी लेकर आ रही है नया गाना 'आप इस धूप में'