इंटरनेट डेस्क। दीपावली पर्व का आरंभ धनतेरस या धनत्रयोदशी से होता है, जो इस वर्ष 18 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। यह दिन माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और भगवान धनवंतरि की पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। परंपरा के अनुसार इस दिन नई वस्तुएं खरीदना समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, लेकिन आज आपको यह बताएंगे की आपको क्या नहीं खरीदना चाहिए।
काले रंग की वस्तुएं
काला रंग हिंदू धर्म में नकारात्मकता और अशुभता का प्रतीक है। इसलिए धनतेरस के दिन काले रंग के कपड़े, जूते या वस्त्र नहीं खरीदने चाहिए।
तेल और घी
धनतेरस के दिन तेल और घी खरीदना शुभ नहीं होता। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन इन वस्तुओं की खरीदारी करने से घर में आर्थिक तंगी और अस्थिरता आ सकती है। यदि आवश्यकता हो, तो तेल और घी एक दिन पहले ही खरीद लें।
शीशे का सामान
कांच या शीशा राहु ग्रह से जुड़ा होता है, जो अस्थिरता और भ्रम का प्रतीक माना जाता है। धनतेरस के दिन शीशे की कोई वस्तु जैसे आईना, कांच के बर्तन या सजावटी शोपीस खरीदने से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है।
नुकीली वस्तुएं
इस शुभ अवसर पर चाकू, कैंची, पिन, सुई जैसी धारदार वस्तुओं की खरीदारी करना भी अशुभ माना जाता है।
लोहे और स्टील से बनी वस्तुएं
धनतेरस पर धातु खरीदना शुभ माना गया है, लेकिन लोहे से बनी वस्तुओं की खरीदारी निषेध मानी जाती है। चूंकि स्टील भी लोहे का ही रूप है, इसलिए स्टील के बर्तन या अन्य सामान भी नहीं खरीदने चाहिए। मान्यता है कि लोहा शनि ग्रह का प्रतीक होता है और इस दिन इसकी खरीद से अशुभता बढ़ती है।
pc-outlookindia.com
You may also like
Sports News- अफगानिस्तान के 40 साल के खिलाड़ी ने किया कमाल, ODI क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
भारत के इन रहस्यमयी शहरों में आज भी होता है` तंत्र-मंत्र और काला जादू जानिए कौन-कौन सी जगहें हैं सबसे खतरनाक
Diwali Special- अगर धन प्राप्ति के दरवाजे खोलना चाहते हैं, तो धनतेरस पर खरीदें ये चीजें
Diwali 2025: दिवाली पर पुराने दीये जलाना शुभ है या अशुभ? जानिए नियम
सीएम योगी के बिहार दौरे से एनडीए की मुसीबत शुरू हो जाएगी: पप्पू यादव