इंटरनेट डेस्क। आपने कई बार देखा होगी की आप किसी के बारे में कुछ कहते हैं और उसके साथ में अगर वो हो जाता हैं तो लोग कहते हैं की इसकी जबान पर तो सरस्वती बैठी है। इसलिए सलाह दी जाती है कि हमेशा शुभ-शुभ ही बोलना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि 24 घंटे में एक बार मां सरस्वती हर व्यक्ति की जुबान पर जरूर आती हैं। और उस दौरान व्यक्ति के द्वारा बोली गई कोई भी बात सच हो जाती है।
जीभ पर कब बैठती हैं सरस्वती
जानकारी के अनुसार सुबह 3 बजे के बाद ब्रह्म मुहूर्त शुरू हो जाता है। ऐसा माना गया है कि प्रात काल 3.10 से 3.15 तक का समय सर्वाेत्तम है, इस दौरान अगर आप हर रोज अपने मन की कामना बोलें तो आपकी वह इच्छा जरूर पूरी होती है। वहीं प्रात काल 3.20 से 3.40 के बीच भी सरस्वती जीभ पर विराजमान होती हैं। माना जाता है कि इस समय बोला गया हर वाक्य सरस्वती के जुबान से बोला गया माना जाता है।
क्या मांगना चाहिए
कुछ भी मांगने से पहले ईश्वर का धन्यवाद करना जरूरी है। उसके बाद आपके जीवन में जो भी समस्या चल रही है उसे कहते हुए उसका समाधान मांगें।
pc- jagran
You may also like

बहराइच नाव हादसे में 13 लोगों को SDRF ने किया रेस्क्यू, 8 अब भी लापता, एक महिला की मौत

30 अक्टूबर 2025 सिंह राशिफल : पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी, मनपसंद व्यक्ति से मिलने का अवसर मिल सकता है

30 अक्टूबर 2025 धनु राशिफल : पारिवारिक विवाद होंगे दूर, माता-पिता की सलाह आएगी काम

30 अक्टूबर 2025 कर्क राशिफल : कार्यक्षेत्र में चुनौतियों से भरा रहेगा दिन, पत्नी से हो सकती है नोकझोंक

जुबिन गर्ग की रहस्यमय मौत: क्या है सच?





