इंटरनेट डेस्क। नशा ऐसी चीज हैं जो लोगों को बर्बाद कर देता हैं, लेकिन यहीं नशा दूसरे लोगों की भी जिंदगी तबाह कर देता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया हैं उत्तराखंड के रामनगर कस्बे में, जहां स्मैक की गिरफ्त में आ चुकी एक नाबालिग लड़की ने धोखे का ऐसा खेल खेला कि उत्तराखंड के रामनगर कस्बे में 19 लोगों को एचआईवी पॉजिटिव कर दिया। इन लोगों को इस बात की जानकारी ही नहीं थी कि जिस लड़की के साथ वो संबंध बना रहे हैं, वो एचआईवी से ग्रसित है। इस खबर की जानकारी होते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
क्या हुआ था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो लड़की को ड्रग्स की लत थी और वह इस लत को पूरा करने के लिए लोगों से शारीरिक संबंध बनाकर पैसे कमाती थी। इस काम से मिलने वाले पैसों का इस्तेमाल करती है। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में इस बात की पुष्टि हुई है। जिसमें दावा किया गया है कि जिन पुरुषों ने लड़की के साथ संबंध बनाए, उन्हें यह नहीं पता था कि वह एचआईवी पॉजिटिव है। इनमें से कुछ शादीशुदा थे, और इस वजह से उनकी पत्नियों को भी यह वायरस फैल गया।
कैसे हुआ खुलासा
यह मामला तब सामने आया जब नैनीताल जिले के गुलरघट्टी क्षेत्र के कई युवक गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के चलते रामदत्त जोशी चिकित्सालय पहुंचे। यहां अपनी जांच करवा रहे थे। जांच में पुष्टि हुई कि वे सभी एचआईवी पॉजिटिव हैं और यह भी पता चला कि इन सभी का संबंध एक नाबालिग लड़की से था, जो आर्थिक तंगी और नशे की गिरफ्त में थी। इस नाबालिग लड़की ने अलग-अलग स्थानों पर कई पुरुषों के साथ शरीरिक संबंध बनाएं। जिनमें से कई पुरुष एचआईवी पॉजिटिव हो गए।
PC- proprofs.com
You may also like
Aaj ka Ank Rashifal 12 August 2025 : आज का अंक राशिफल: किसके जीवन में आएगा नया मोड़ और किसके सामने आएंगी चुनौतियां
उत्तर-पश्चिमी तुर्किए में भीषण जंगल की आग, सैकड़ों लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए
Aaj ka Mesh Rashifal 12 August 2025 : आज मेष राशि वाले करेंगे ऐसा काम जो बदल देगा उनकी जिंदगी, लेकिन समय का सही इस्तेमाल जरूरी
एकात्म मानव दर्शन एक सूत्र में पिरोने की बात कहता हैः मुख्यमंत्री
असीम मुनीर की अमेरिका की दूसरी यात्रा एक चेतावनी: रिपोर्ट